Hindi News फोटो अन्य खेलHWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

Vikas
HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत1/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

43 साल के लम्बे अंतराल के बाद खिताब जीतने के मजबूत लक्ष्य के साथ उतरे भारत ने विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप सी मुकाबले में 5-0 से पीट दिया। (फोटो-पीटीआई)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत2/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने 15वीं रैंकिंग के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाये रखते हुए बेहतरीन जीत अपने नाम की। भारत की जीत में मनदीप सिंह ने 10वें, आकाशदीप सिंह ने 12वें, सिमरनजीत सिंह ने 43वें और 46वें तथा ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में गोल किये। (फोटो-पीटीआई)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत3/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

सिमरनजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारत ने मुकाबले में तेज तर्रार शुरुआत की और 12वें मिनट तक ही 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में 2 गोल किये लेकिन उसे दूसरे क्वार्टर में कोई गोल करने में कोई कामयाबी नहीं मिली। (फोटो-पीटीआई)

संबंधित फोटो गैलरी

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत4/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

दूसरे क्वार्टर में भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर और कुछ नजदीकी मौके भी गंवाए। भारतीय कोच हरेंद्र सिंह ने इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ एकदश उतारी और खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत से अपने कोच को निराशा नहीं किया। दरअसल पहले 10 मिनट में भारत ने लगातार हमलों से दक्षिण अफ्रीका के डिफेंस को झकझोर दिया। (फोटो-एएफपी)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत5/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

भारत को पहले गोल के लिए ज्यादा इन्तजार नहीं करना पड़ा। 15 हजार दर्शकों से खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के हर मूव पर दर्शकों का शोर आसमान को छू रहा था। 10वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर आकाशदीप सिंह ने बॉल को सर्कल में भेजा और हरमनप्रीत सिंह ने शॉट लिया लेकिन शॉट को रोक लिया गया। (फोटो-एएफपी)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत6/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

पहले गोल के दो मिनट बाद ही 12वें मिनट में आकाशदीप ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। आकाशदीप ने सर्कल में मिली गेंद को संभालने के बाद दूसरा गोल दागने में कोई गलती नहीं की। दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत के शॉट को दक्षिण अफ्रीका के डिफेंडर ने बचा लिया। (फोटो-एएफपी)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत7/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर धनराज पिल्लै भी पहुंचे हुए थे। दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारतीय टीम आधे समय तक 2-0 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत का शॉट बाहर चला गया। (फोटो-एएफपी)

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत8/8

Hockey World Cup 2018: India beat SA 5-0

चौथा क्वार्टर शुरू हुआ और भारत का दबाव बदस्तूर जारी रहा और भारत ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पांचवां गोल दाग दिया। भारत ने 5-0 के स्कोर के साथ मैच समाप्त किया और अपने उपकप्तान चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम को उनके 200वें अंतरार्ष्ट्रीय मैच में जीत का तोहफा दिया। (फोटो-एएफपी)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

5

Acapulco Tennis: कियोन सून वू को हरा सेमीफाइनल में राफेल नडाल

5

एशियाई चैंपियनशिप: सुनील कुमार ने जीता स्वर्ण, 27 साल बाद रचा इतिहास

7

LFW: सानिया मिर्जा ने एथनिक आउटफिट में रैम्प पर दिखाया अपना जादू

5

Aus Open 2020: फेडरर को हरा फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

6

ऑस्ट्रेलियन ओपन: वर्ल्ड नंबर-1 बार्टी को हराकर केनिन फाइनल में

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

अगली गैलरीज