
Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro को कई नए और यूनीक फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जिनमें नया Glyph इंटरफेस, पेरिस्कोप कैमरा और बड़ी बैटरी शामिल है। इन फोन्स का डिजाइन बेहद खास है और कंपनी की ट्रांसपैरेंट डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है। आइए आपको इन फीचर्स के बारे में बताते हैं।

2/9Nothing के फोन्स की सबसे अलग पहचान उनका Glyph लाइटिंग सिस्टम है। Phone (4a) में नया Glyph Bar दिया गया है, जबकि Phone (4a) Pro में एडवांस्ड Glyph Matrix सिस्टम मिलता है। ये LED लाइट्स कॉल, नोटिफिकेशन, चार्जिंग और ऐप अलर्ट को अलग-अलग पैटर्न में दिखाती हैं।

3/9Nothing ने अपने सिग्नेचर transparent back design को इस सीरीज में भी बरकरार रखा है। इससे फोन के अंदर का डिजाइन दिखाई देता है और यह बाकी स्मार्टफोन्स से अलग लुक देता है।

4/9दोनों फोन्स में Qualcomm का Snapdragon 7-series प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है।

5/9Nothing Phone (4a) सीरीज में बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद होता है।

6/9Phone (4a) Pro में Periscope telephoto कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलता है। इससे लंबी दूरी की फोटो में बेहतर जूम और डीटेल्स मिलती हैं।

7/9नई सीरीज में 5400mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

8/9फोन में Nothing OS मिलता है, जो लगभग स्टॉक Android जैसा अनुभव देता है। इसमें कम ब्लॉटवेयर, क्लीन UI और खास विजुअल एलिमेंट्स होते हैं।

9/9कंपनी इस सीरीज के लिए 3 साल तक Android अपडेट और कई सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे फोन लंबे समय तक अपडेटेड रह सकता है।
