1/8आजकल शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का चलन फिर से ट्रेंड रहा है। इसमें लेडीज एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां कैरी करती हैं। रिसेप्शन फंक्शन को वेडिंग पार्टी के तौर पर भी देखा जाता है। अगर आप भी रिसेप्शन पार्टी में सबसे अलग और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेसेस और नीता अंबानी से प्रेरित कुछ डिजाइनर साड़ियां कैरी कर सकती हैं। ये साड़ियां मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी, चलिए आपको खास डिजाइंस दिखाते हैं।

नीता अंबानी ने रॉयल ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी कैरी की है। इस तरह की हैवी डिजाइन वाली साड़ी आप नाइट पार्टी में पहन सकती हैं। उन्होंने साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज स्टाइल किया है और पर्ल सेट पहना है।

रेखा ने ब्लैक-गोल्डन मिक्स कलर की कांजीवरम साड़ी स्टाइल की है। नाइट पार्टी के लिए इस तरह की साड़ी सुंदर लगती है। फुल स्लीव्स लाइनिंग ब्लाउज के साथ रेखा की ये साड़ी मॉडर्न लुक दे रही। रेखा ने इस पर मांग टीका भी स्टाइल किया है।

नीता अंबानी ने ब्राउन कलर की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ उन्होंने नेट स्टाइल वाला फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है। नाइट पार्टी के लिए इस तरह की साड़ी स्टाइल करें। इस डिजाइन में आप अन्य कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं।

सी ग्रीन कलर की ऑर्गेन्जा साड़ी भी नाइट पार्टी के लिए बेस्ट रहेगी। नीता अंबानी की तरह एल्बो लेंथ तक ब्लाउज बनवाएं और साड़ी को ओपन पल्ले के साथ स्टाइल करें। एक्ट्रेस ने सिंपल नेक सेट के साथ इसे पहना हुआ है।

क्रीम कलर की धूप छांव स्टाइल वाली साड़ी भी रिसेप्शन पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां रोशनी में अलग स्टाइल में चमकती है। स्टोन वाला चोकर सेट साड़ी पर पहन सकते हैं।

रिसेप्शन पार्टी के लिए सिल्क साड़ी भी खूब जचेगी। इस तरह की बॉर्डर डिजाइन वाली साड़ी आपको सुंदर लुक देगी। एल्बो डिजाइन तक इसका ब्लाउज सिलवाएं और फिर इसे ओपन पल्ले के साथ पहन सकते हैं।

पार्टी लुक के लिए नेट साड़ी भी सुंदर लगेगी। रुपाली गांगुली ने रेड कलर की नेट साड़ी मिरर वर्क के साथ अच्छी लग रही हैं। इस तरह की साड़ी आप रिसेप्शन के लिए चुनें।
