1/11ये हैं नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही टॉप 10 फिल्में-

दुलकर सलमान अपनी नई फिल्म कांथा से एक बार फिर ऑडियंस के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। तमिल फिल्म कांथा नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में एक पुराने फिल्मी दौर की कहानी है जिसमें एक एक्टर और एक प्रोड्यूसर की दुश्मनी को दिखाया गया है।

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के लिए खबरों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को इतना पसंद किया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर ने ऑडियंस से ये फिल्म जरूर देखने की बात कही है। पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर थी और आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

वेक अप डेड मैन ये एक अमेरिकी फिल्म जो मिस्ट्री पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी को रियान जॉनसन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म ऑडियंस के बीच पसंद की जा रही है, नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर जो फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है वो जय कुमार और निशा वर्मा स्टारर स्टीफन है। फिल्म में एक्टर्स की परफॉरमेंस को पसंद किया जा रहा है।

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है। फिल्म ने थिएटर पर कुछ खास कमाई नहीं की, लेकिन नेटफ्लिक्स की ऑडियंस को पसंद आ रही है।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली LLB 3 OTT पर आने के कुछ महीनों बाद भी ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। ये कोर्ट रूम ड्रामा ऑडियंस लो पसंद आ रहा है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है

इस लिस्ट में सांतवे नंबर पर एक्टर विष्णु विशाल और प्रिया आनंद की तमिल फिल्म आर्यन है। ये फिल्म पिछले दो हफ़्तों से लगातार नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है । फिल्म की कहानी इमोशन और रिश्तों पर बेस्ड है।

आज की नई जनरेशन के लिए फिल्म डूड है जिसमें वीर पाली और श्रद्धा धवन ने काम किया है। ये आज के जमाने की दोस्ती और प्यार पर आधारित। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर की फिल्म होमबाउंड इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब भारत में भी पसंद की जा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने इडली कढ़ाई नाम की फिल्म डायरेक्ट की है। इसी फिल्म के हीरो भी वही हैं। फिल्म की कहानी एक पारिवारिक दूकान पर बेस्ड है। ये फिल्म पिछले कई हफ्तों से छाई हुई है। आज नेटफ्लिक्स पर भी नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है।
