Hindi News फोटो एनसीआरआओ राजनीति करें : आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए

आओ राजनीति करें : आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए

'हिन्दुस्तान' के गुरुग्राम दफ्तर में बुधवार को आधी आबादी ने अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि आधी आबादी की जब तक पूरे मौके नहीं दिए जाएंगे तब तक पूरी तरक्की नहीं...

Praveen
आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 1/8

'हिन्दुस्तान' के गुरुग्राम दफ्तर में बुधवार को आधी आबादी ने अपनी आवाज बुलंद की।

'हिन्दुस्तान' के गुरुग्राम दफ्तर में बुधवार को आधी आबादी ने अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि आधी आबादी की जब तक पूरे मौके नहीं दिए जाएंगे तब तक पूरी तरक्की नहीं हो सकती।

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 2/8

महिलाओं ने 'हिन्दुस्तान' के लोकप्रिय अभियान 'आओ राजनीति करें' के तहत अपनी बातें खुलकर रखीं।

शहर की प्रबुद्ध महिलाओं ने 'हिन्दुस्तान' के लोकप्रिय अभियान 'आओ राजनीति करें' के तहत अपनी बातें खुलकर रखीं। 'अब नारी की बारी' पर केंद्रित इस पहले संवाद में महिलाओं ने एक सुर में कहा कि अब महिला आरक्षण बिल पर फैसला होना चाहिए, ताकि राजनीति में अधिक से अधिक महिलाएं प्रवेश कर सकें।

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 3/8

संवाद में महिलाओं के मुद्दे जोर-शोर से उठे।

संवाद में महिलाओं के मुद्दे जोर-शोर से उठे। महिलाओं ने जहां अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की तो वहीं उन्होंने आधी आबादी के विकास के बजट बढ़ाने की मांग। महिला एवं बाल विकास के लिए निर्धारित बजट को चार गुना करने की मांग की। महिलाओं ने एक सुर में कहा, सरकार के स्तर पर जब आधी आबादी की अनदेखी होगी, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी।

संबंधित फोटो गैलरी

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 4/8

सारिका पांडा ने कहा कि हमें अपने शहर की प्लानिंग देखनी होगी, क्या यह महिलाओं के लिए सुरक्षित है।

चर्चा के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा बार-बार उठा। सारिका पांडा ने कहा कि हमें अपने शहर की प्लानिंग देखनी होगी, क्या यह महिलाओं के लिए सुरक्षित है। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने गुरुग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए सुरक्षित परिवहन जरूरी है, लेकिन इस दिशा में काम नहीं हो रहा है।

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 5/8

सेफ्टी पिन संस्था की आई जागोरी गीता ने कहा, स्थितियां बदली हैं लेकिन अभी बहुत आगे जाना है।

सेफ्टी पिन संस्था की आई जागोरी गीता ने कहा, स्थितियां बदली हैं लेकिन अभी बहुत आगे जाना है। गुड़गांव फर्स्ट की संस्थापक शुभ्रा पुरी ने समाज के नजरिए पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति के लिए पुरुष तो जिम्मेदार हैं ही साथ ही महिलाओं की सोच प्रगतिशील नहीं है।

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 6/8

हैपीनेस कोच साक्षी मनध्यान ने कहा, महिला व पुरुष दोनों इंसान हैं तो फिर अंतर क्यों होना चाहिए?

मनोवैज्ञानिक और हैपीनेस कोच साक्षी मनध्यान ने कहा, महिला और पुरुष दोनों ह्यूमैन बीइंग हैं तो फिर अंतर क्यों होना चाहिए? साक्षी ने कहा कि महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य भी बड़ा मुद्दा है। इसे सही से सुना और देखा जाना चाहिए। जब तक महिलाएं अर्सेटिव नहीं होंगी तब वे अपने फैसले कैसे ले पाएंगी। इसकी जिम्मेदारी सभी की है।

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 7/8

इस दौरान राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर विषय भी उठा।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर विषय भी उठा। डीएलएफ फेस-1 के ई ब्लॉक की प्रेसिडेंट सविता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को कुछ मौके मिल रहे हैं लेकिन वहां भी उन्हें कठपुतली बनाकर रखा जा रहा है। महिलाओं को फैसले लेने की आजादी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि उनकी जगह सरपंच पति और पार्षद पति काम करते हैं। यह सूरत बदलनी चाहिए। (सभी फोटो : राहुल ग्रोवर)

आओ राजनीति करें :  आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए 8/8

पूर्व पार्षद निशा सिंह ने कहा महिला आरक्षण इतने सालों से लंबित है अब इसका इंतजार खत्म होना चाहिए।

गूगल की बड़ी नौकरी छोड़कर राजनीति में आई पूर्व पार्षद निशा सिंह ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण इतने सालों से लंबित है अब इसका इंतजार खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में भागीदारी बढ़ने पर महिलाएं बाकी क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकेंगी। (सभी फोटो : राहुल ग्रोवर)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

10

काला जठेड़ी-लेडी डॉन की शादी में वरमाला से सिंदूरदान तक ऐसे हुई शादी

10

रैपिड रेल की 10 तस्वीरें; यकीन नहीं होगा कि अपने देश में ऐसी ट्रेन

5

सामने आई दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की पहली झलक, देखें क्या है खास

7

पलक झपकते ही मलबे के ढेर में बदले नोएडा के ट्विन टावर, देखें PHOTOS

6

रैपिड रेल की झलक आई सामने,जानिए ट्रेन के अंदर होंगी क्या-क्या सुविधाएं

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

आओ राजनीति करें : आधी आबादी को भी तरक्की के पूरे मौके मिलने चाहिए

अगली गैलरीज