Hindi News फोटो एनसीआरएयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना

एयर इंडिया की लंदन-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर भारत पहुंच रहे छह यात्री कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फ्लाइट सोमवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली...

Praveen Sharma
Tue, 22 Dec 2020 06:18 PM
एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना1/10

- -19

एयर इंडिया की लंदन-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर भारत पहुंच रहे छह यात्री कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फ्लाइट सोमवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली पहुंची थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना2/10

covid-19

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच यात्रियों को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। एक यात्री, जिसने चेन्नई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी, उसका वहां टेस्ट किया गया और वह पॉजिटिव पाया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना3/10

- 23 31

सरकार ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन-भारत की सभी उड़ानों को 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निलंबित कर दिया जाएगा ताकि देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को फैलने से रोका जा सके।

संबंधित फोटो गैलरी

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना4/10

सरकार ने यह भी कहा कि सोमवार और मंगलवार को ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का हवाईअड्डों पर आगमन पर अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना5/10

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद लंदन से भारत आ रहे यात्रियों को विमानों से उतरने पर ही अलग-अलग किया जा रहा है। इसके साथ ही ब्रिटेन से आए सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना6/10

470 250

सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह दो फ्लाइटों में करीब 470 यात्री दिल्ली आए हैं। अब तक 250 से अधिक यात्रियों की जांच हो चुकी है, जिनमें से यात्री व क्रू मेंबर समेत 5 पॉजिटिव मिले हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना7/10

लोगों में भय न हो इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया गया। सामान्य माहौल देने की कोशिश के बीच यात्रियों की आवाजाही के लिए अलग-अलग लेन बनाई गई हैं। ब्रिटेन से आने वाले सभी विमानों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना8/10

4 2021

फिलहाल दिल्ली से यूके के बीच रोजाना 4 फ्लाइट चल रही हैं, जनवरी 2021 में यह संख्या बढ़ाने की तैयारी है। देशभर में भारत के अलग-अलग राज्यों मुंबई, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, कोलकता, गोवा, अमृतसर, कोच्चि से यूके के लिए साप्ताहिक 67 फ्लाइट हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट में लंदन से दिल्ली आए 6 यात्रियों में मिला कोरोना9/10

वहीं, ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह हाल में ब्रिटेन से आए यात्रियों के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच उनके घर जाकर करेगी।