PHOTOS: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से कंपकंपी, छाया कोहरा
PHOTOS: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से कंपकंपी, छाया कोहरा
Vikasसंबंधित फोटो गैलरी
severe cold in delhi-ncr
पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में दिखने लगा है। इस कारण राजधानी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में रविवार को तापमान में गिरावट आई। वहीं कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर हाड़ गलाने वाली सर्दी पड़ रही है। (Photo-HT)
severe cold in delhi-ncr
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर रविवार को दिल्ली में दिखाई दिया। इस कारण दिल्ली में रविवार सुबह 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, शाम को हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा रही। इस वजह से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Photo-HT)