Jharkhand Assembly Election: झारखंड के बरहेट में PM मोदी की चुनावी रैली

Jharkhand Assembly Election: झारखंड के बरहेट में PM मोदी की चुनावी रैली

Vikas SharmaDec 17, 2019 04:43 pm IST
1/5

pm modi addressing a rally in jharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे आज झारखंड के बरहेट में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मेरी ये अंतिम सभा वीरों की घाटी और बाबा बागेश्वर नाथ के सानिध्य में हो रही है। (Photo-ANI)

2/5

pm modi addressing a rally in jharkhand

पीएम मोदी ने कहा कि वीर वीरांगनाओं के आशीर्वाद से भाजपा सरकार पूरे देश में आदिवासी सेनानियों से जुड़े संग्रहालय बना रही है। (Photo-ANI)

3/5

pm modi addressing a rally in jharkhand

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में, भारत के निर्माण में हिंदुस्तान के हर कोने में इन आदिवासी वीरों के योगदान में भारत हमेशा-हमेशा याद रखे। जब से भाजपा की NDA सरकार देश में है तबसे हर वर्ग, हर संप्रदाय के हित में हमने काम किया। (Photo-ANI)

4/5

pm modi addressing a rally in jharkhand

झारखंड सहित पूरे देश के करोड़ों किसान परिवारों के बैंक खातों में 36 हजार करोड़ रुपये सीधे जमा हो चुके हैं तो ये हर वर्ग, हर संप्रदाय के किसानों के खाते में जमा हुए हैं। (Photo-ANI)

5/5

pm modi addressing a rally in jharkhand

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड सहित देशभर की 8 करोड़ से अधिक बहनों को पहली बार मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है। ये आदिवासी को भी मिला, पिछड़े को भी मिला, दलित को भी मिला, सामान्य वर्ग को भी मिला। हर पंथ, हर संप्रदाय के गरीबों को इसका लाभ मिला है। (Photo-ANI)

Hindi NewsफोटोदेशJharkhand Assembly Election: झारखंड के बरहेट में PM मोदी की चुनावी रैली