Hindi News फोटो देशलोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल

Vikas
लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल1/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। सनी देओल ने यहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की पंजाब इकाई के मुखिया श्वेत मलिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। (ANI Photo)

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल2/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

सनी देओल ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े थे, उसी तरह वह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है, हमें और आगे जाना है। देश के युवाओं को मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। (ANI Photo)

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल3/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

सनी ने पार्टी में अपनी भूमिका के बारे में कुछ उजागर नहीं किया और इतना ही कहा, “मुझे जो भी काम दिया जाएगा, मैं दिल से और पूरी मेहनत से करूंगा।” (ANI Photo)

संबंधित फोटो गैलरी

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल4/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

श्रीमती सीतारमण ने मशहूर फिल्म बॉर्डर का उल्लेख करते हुए कहा कि सनी देओल ने अपनी जानदार अदाकारी से देश में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एजेंडा में सीमाओं के मुद्दे शीर्ष पर हैं। उन्होंने कामना की कि सनी देओल अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के गौरव के अनुरूप भाजपा में दिल से जुड़े रहेंगे। (ANI Photo)

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल5/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

सनी देओल की पंजाब के गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। गुरुदासपुर से पूर्व में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना भी भाजपा से सांसद रहे हैं। करीब 2 साल पहले विनोद खन्ना के निधन हो गया था और उसके बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस जीत गयी थी। (ANI Photo)

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल6/6

ls polls 2019 actor sunny deol joins bharatiya janata party

सनी देओल 'हीमैन' के नाम से लोकप्रिय एवं अपने जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता धमेंद्र के बड़े पुत्र हैं। धर्मेंद्र 2004 में राजस्थान के बीकानेर सीट से भाजपा सांसद निर्वाचित हुए थे और उनकी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा से मौजूदा सांसद हैं और वहां से चुनाव लड़ रही हैं। (PTI Photo)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

देशभर में होली की रौनक, सुबह से ही खरीदारी करते नजर आए लोग

7

बदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

8

महाशिवरात्रि 2024: गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

8

देशभर में शिवरात्रि की धूम, हर हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिवालय

8

PM मोदी ने भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का किया उद्घाटन

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

लोकसभा चुनाव 2019: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भाजपा में शामिल

अगली गैलरीज