
झारखंड में तीसरे चरण में आज 17 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान करीब 61.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। (ANI Photo)

2/6राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के 17 विधानसभा सीट कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया (सुरक्षित), धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी (सु), रांची, हटिया और कांके (सु) के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। (PTI Photo)

3/6मतदान समाप्त होने पर सिल्ली सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 76.98 प्रतिशत रहा वहीं सबसे कम 49.1 प्रतिशत मतदान रांची में हुआ है। (PTI Photo)

4/6इसके बाद कोडरमा में 58.2, बरकट्ठा में 61.18, बरही में 63.4, बड़कागांव में 64.53, रामगढ़ में 70.5, मांडू में 62.41, हजारीबाग में 57.18, सिमरिया (सु) में 62, धनवार में 59.86, गोमियां में 67.18, बेरमो में 61.13, खिजरी में 63.09, हटिया में 53.63 और कांके (सु) में 62.83 प्रतिशत वोट पड़े। (PTI Photo)

5/6इन 17 सीटों में से बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। (ANI Photo)

6/6इस चरण में 17 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान कर 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया। (PTI Photo)
