झारखंड विधानसभा चुनाव: 17 सीटों पर वोटिंग जारी, देखें तस्वीरें

झारखंड विधानसभा चुनाव: 17 सीटों पर वोटिंग जारी, देखें तस्वीरें

Vikas SharmaDec 12, 2019 12:43 pm IST
1/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। इस चरण में 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। (PTI Photo)

2/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर सुबह 9 बजे तक तेजी से 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। (PTI Photo)

3/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सुबह ही वोट डाल दिया। (PTI Photo)

4/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां की हैं तथा मतदान के लिए लगभग चालीस हजार चुनाव कर्मी तैनात किये गये हैं। (PTI Photo)

5/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में 2937976 पुरुष, 2680205 महिला, 86 तृतीय लिंग के और 144153 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। (PTI Photo)

6/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

80 साल से अधिक आयु के 53, 516 और 63754 दिव्यांग मतदाता हैं। विनय कुमार चौ ने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। (PTI Photo)

7/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए चुनावी मैदान में हैं। (PTI Photo)

8/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

चुनावों के लिए सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत तमाम अर्धसैनिक बलों तथा स्थानीय सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गयी है। (ANI Photo)

9/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (ANI Photo)

10/10

jharkhand election 2019 phase 3 voting

इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। (ANI Photo)

Hindi Newsफोटोदेशझारखंड विधानसभा चुनाव: 17 सीटों पर वोटिंग जारी, देखें तस्वीरें