
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस चरण में 237 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इस क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ माना जाता है। इस चरण में 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। (Photo-hindustan)

2/8जिन 16 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 6 झामुमो ने और 5 भाजपा ने जीती थीं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। (Photo-hindustan)

3/8विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी 16 विधानसभा सीटों के लिए स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन सभी सीटों के लिए कुल 5,389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5,120 मतदान केंद्र अवस्थित हैं। (Photo-hindustan)

4/8इसमें 20,49,921 पुरुष, 19,55,336 महिला, 30 तृतीय लिंग के मतदाता है। 93,779 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। (Photo-hindustan)

5/8मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक नक्सलवाद प्रभावित बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में मतदान होगा। जबकि अन्य 11 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। (Photo-hindustan)

6/8कुल 28 मतदान केन्द्रों के कर्मियों को हेलीकाप्टरों से उनके तैनाती के क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। कुल 84 दूरदराज के इलाकों में सैटेलाइट फोन की व्यवस्था की गयी है। पांचवे चरण में जिन 16 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है वह 6 जिलों में स्थित हैं। (Photo-ANI)

7/8मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। इसके तहत मतदान केन्द्रों में 2065 व्हील चेयर और 7,505 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केन्द्र तक लाने-ले जाने के लिए 2,766 वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। (Photo-ANI)

8/8मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं 249 आदर्श मतदान केंद्र और 133 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विनय कुमार चौबे ने बताया कि पांचवे चरण में 1717 मतदान केन्द्रों केा अति संवेदनशील और 1,973 संवेदनशील घोषित किया गया है। इन मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। (Photo-ANI)
