झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग जारी

Vikas SharmaDec 16, 2019 11:18 am IST
1/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से राज्य की 15 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों पर दो प्रमुख मंत्रियों सहित कुल 221 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। (Photo-ANI)

2/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

माधेपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। (Photo-ANI)

3/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। (Photo-ANI)

4/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार राज पालीवार का मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से होने की संभावना है। (Photo-ANI)

5/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच होने की संभावना है। (Photo-ANI)

6/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

झरिया सीट पर एक ही परिवार की दो महिलाओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है जहां भाजपा ने रागिनी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिया है। (Photo-ANI)

7/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

देवघर विधानसभा अंतर्गत देवघर प्रखंड के घाघी बूथ नंबर 34 पर ईवीएम खराब होने के कारण डेढ़ घंटे के बाद मतदान शुरू हुआ। (Photo-ANI)

8/8

jharkhand assembly elections 2019 fourth phase voting

माधेपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। (Photo-ANI)

Hindi Newsफोटोदेश झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण की 15 सीटों पर वोटिंग जारी