Hindi News फोटो देशबिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos

Vikas
बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos1/9

flood situation worsens in bihar

बिहार के उत्तरी हिस्सों के करीब सभी जिलों में शहर से गांव तक बाढ़ का पानी कहर ढा रहा है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। इस बीच नदियों के जलस्तर में वृद्धि के बाद नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos2/9

flood situation worsens in bihar

बिहार के जिन इलाकों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है, उनमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर जिला शामिल हैं। अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 55 प्रखंड के 352 पंचायत के 18 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बीच, नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos3/9

flood situation worsens in bihar

बिहार जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बागमती जहां ढेंग, सोनाखान, डूबाधार, कनसार, बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं कमला बलान नदी जयनगर, झंझारपुर में तथा महानंदा ढेंगराघाट व झावा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। (ANI-Photo)

संबंधित फोटो गैलरी

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos4/9

flood situation worsens in bihar

इधर, कोसी के जलस्तर में सोमवार को वृद्धि देखी जा रही है। कोसी का जलस्तर वीरपुर बैराज के पास सोमवार को सुबह 6 बजे 1.94 लाख क्यूसेक था जो 8 बजे 2.01 लाख क्यूसेक हो गया। गंडक नदी का जलस्तर बाल्मीकिनगर बराज के पास सुबह 6 बजे 75.5 हजार क्यूसेक था जो 8 बजे 79.7 हजार क्यूसेक हो गया। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos5/9

flood situation worsens in bihar

इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 19 टीमें लगाई गई हैं। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos6/9

flood situation worsens in bihar

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 152 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos7/9

flood situation worsens in bihar

इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले में बागमती के उफान से कटरा व औराई में बाढ़ की स्थिति नाजुक बनी है। दो हजार से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पूवीर् चंपारण के नए इलाकों में पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। सुपौल में भी नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos8/9

flood situation worsens in bihar

सीतामढ़ी के गांवों की स्थिति और बदतर है। सीतामढ़ी के कई गांवों के बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि अभी तक राहत और बचाव कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं। शिवहर में भी बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं और कई शहरी इलाकों में भी पानी घुस चुका है। अररिया और किशनगंज में भी बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में फैल रहा है। (ANI-Photo)

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos9/9

flood situation worsens in bihar

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सवेर्क्षण कर अधिकारियों को राहत अैर बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया था। (ANI-Photo)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

देशभर में होली की रौनक, सुबह से ही खरीदारी करते नजर आए लोग

7

बदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

8

महाशिवरात्रि 2024: गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

8

देशभर में शिवरात्रि की धूम, हर हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिवालय

8

PM मोदी ने भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का किया उद्घाटन

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

बिहार: बाढ़ का कहर जारी, 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित photos

अगली गैलरीज