
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ उद्योगपतियों का “भोंपू” करार देते हुए कहा कि उनकी रणनीति एक जेबकतरे जैसी है जो चोरी से पहले लोगों का ध्यान बांट देता है। (ANI Photo)

2/5महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चांद और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के रद्द होने के बारे में बोलते हैं लेकिन किसानों और बेरोजगारी जैसे आम लोगों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों के बारे में चुप रहते हैं। (ANI Photo)

3/5राहुल गांधी ने दावा किया, “माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और नोटबंदी ने छोटे और मझौले उद्यमियों, किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों की कमर तोड़ दी। जब तक मोदी सरकार सत्ता में है, बेरोजगारी की समस्या देश में लगातार बनी रहेगी। छह महीनों में बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी।” (ANI Photo)

4/5कॉरपोरेट कर में रियायत के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ उद्योगपतियों को ऐसे फायदे दिये गए लेकिन समाज के गरीब वर्ग को नहीं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की बंदरगाह, एअर इंडिया, कोयला खदानों और सार्वजनिक उपक्रमों जैसी देश की संपदाओं के निजीकरण की योजना है। (ANI Photo)

5/5राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), भोजन का अधिकार, भूमि अधिग्रहण और जनजाति कानून में संशोधन किया गया लेकिन सरकार को जीएसटी में संशोधन स्वीकार्य नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था उद्योगपतियों द्वारा नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों और मझौले व्यापारियों द्वारा चल रही है। (ANI Photo)
