अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ

अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ

1/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में और उनके साथ नयी सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शामिल हुए सचिन पायलट ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। (फोटो-पीटीआई)

2/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। गहलोत से पहले भैंरो सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी 3-3 बार मुख्यमंत्री रहे। हालांकि मोहन लाल सुखाड़िया सबसे अधिक 4 बार इस पद पर रहे। गहलोत 1998 में पहली बार और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। (फोटो-पीटीआई)

3/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में सक्रिय गहलोत केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई अहम पदों पर रह चुके गहलोत 3 बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। (फोटो-पीटीआई)

4/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

उप मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह अपने जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के पुत्र हैं। (फोटो-पीटीआई)

5/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लंबी खींचतान हुई। गहलोत और पायलट दोनों इस पद की दौड़ में शामिल थे। मैराथन बैठकों और गहन मंथन के बाद 14 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को मुख्यमंत्री और पायलट को उप मुख्यमंत्री नामित करने का फैसला किया। (फोटो-पीटीआई)

6/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा एन चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, शरद यादव, एमके स्टालिन, एचडी कुमारस्वामी, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला और दिनेश त्रिवेदी शामिल हुए। (फोटो-पीटीआई)

7/7

Rajasthan new Chief Minister Ashok Gehlot during the swearing-in ceremony

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेंद्र हुड्डा, सिद्धरमैया, आनंद शर्मा, तरुण गोगोई, नवजोत सिंह सिद्धू, अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। (फोटो-पीटीआई)

Hindi Newsफोटोदेशअशोक गहलोत ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ