केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज, कांग्रेस को यहां पर चैलेंज देने आया हूं कि अपने 55 साल के शासन और हमारे 5 साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। (Photo-ANI)
2/5
अमित शाह ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और इस प्रदेश की जनता ने रघुवर दास जी को पूर्ण बहुमत दिया। आज झारखण्ड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। (Photo-ANI)
3/5
अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट झारखण्ड का भविष्य तय करने वाला है कि राज्य विकास के विकास के रास्ते पर जाएगा या नक्सलवाद के रास्ते पर। 5 साल के अंदर मोदी जी और रघुवर जी की भाजपा सरकार ने प्रदेश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंककर विकास का मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है। (Photo-ANI)
4/5
अमित शाह ने कहा कि मैं हेमंत जी को पूछना चाहता हूं कि अलग झारखण्ड राज्य के लिए जब भाजपा आंदोलन कर रही थी, गुरु जी आंदोलन कर रहे थे, तब यही कांग्रेस झारखण्ड की रचना का विरोध कर राज्य के युवाओं पर गोलियां चलवाती थी, डंडे बरसवाती थी। ऐसी पार्टी की गोद में क्यों बैठे हैं। (Photo-ANI)
5/5
अमित शाह ने कहा कि जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हों। जो पार्टियां आदिवासियों का शोषण करती हों। जो पार्टियां झारखंड की रचना की विरोधी हों। जो पार्टियां अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों। उन पार्टियों को वोट देकर झारखण्ड का विकास नहीं हो सकता। (Photo-ANI)