झारखंड: पाकुड़ में अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित

झारखंड: पाकुड़ में अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित

Vikas SharmaDec 16, 2019 05:45 pm IST
1/5

amit shah election rally in jharkhand

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड की एक चुनावी रैली में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड निर्माण में मदद की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य का विकास किया और नक्सलवाद को 20 फुट नीचे दफना दिया। (PTI Photo)

2/5

amit shah election rally in jharkhand

चुनावी रैली में अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 4 महीने के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। (PTI Photo)

3/5

amit shah election rally in jharkhand

अमित शाह ने दावा किया कि बीते 5 वर्षों में झारखंड में पीएम मोदी और रघुवर दास ने विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। चुनावी रैली में गृहमंत्री ने कहा, 'पहले पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली कभी कभार आती थी, आज मैं गारंटी से कहता हूं कि 16 से 22 घंटे बिजली पूरे क्षेत्र को मिलती है। (PTI Photo)

4/5

amit shah election rally in jharkhand

अमित शाह ने कहा कि 14 हजार 557 गांव में बिजली पहुंचाने का काम रघुवर दास और नरेन्द्र मोदीजी कि सरकार ने किया है।' (PTI Photo)

5/5

amit shah election rally in jharkhand

प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इसके तहत संथाल परगना के 1 लाख 21 हजार परिवारों को आवास उपलब्ध करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। (PTI Photo)

Hindi Newsफोटोदेशझारखंड: पाकुड़ में अमित शाह ने चुनावी रैली को किया संबोधित