Hindi News फोटो देशमुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos

Scenes from an upcoming 1000 bed Covid-19 hospital in Mumbai

Vikas
मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos1/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

देश में कोरोना सबसे अधिक तेजी से महाराष्ट्र में पैर पसार रहा है। खासकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी हो गई है कि अब यहां अस्पताल कम पड़ने लगे हैं। ऐसे में यहां वुहान की तर्ज 1000 बेड के अस्थायी अस्पताल कि निर्माण किया जा रहा है। (Photo-Bloomberg)

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos2/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स प्रदर्शनी मैदान में महज 15 दिन में इस अस्पताल को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल निर्माण की जिम्मेदारी मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को दी गई है। अस्पताल निर्माण का काम 28 अप्रैल को शुरू हुआ है और अगले कुछ दिनों में यह तैयार हो जाएगा। (Photo-Bloomberg)

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos3/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

इस स्थान पर अक्सर राजनीति रैलियां, सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियों का आयोजन होता था। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ सरकार ने यहां अस्थायी अस्पताल निर्माण का फैसला किया। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इसका जायजा लिया था। (Photo-Bloomberg)

संबंधित फोटो गैलरी

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos4/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

यहां पैथोलॉजी लैब, ऑक्सिजन फैसिलटी और डॉक्टर व नर्सों के लिए केबिन भी तैयार किए जा रहे हैं। यहां मरीजों को क्वारंटाइन, आइसोलेशन में रखने के साथ इलाज की सुविधा होगी। (Photo-Bloomberg)

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos5/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस केसों की संख्या करीब 18 हजार तक पहुंच गई है। गुरुवार को 692 नए केसों के साथ केवल मुंबई में संक्रमितों की संख्या 11 से अधिक हो चुकी है। केवल मुंबई में 437 लोगों की जान जा चुकी है तो राज्य में 694 मरीज दम तोड़ चुके हैं। (Photo-Bloomberg)

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos6/6

scenes from an upcoming 1000 bed covid-19 hospital in mumbai

कोरोना वायरस महामारी का केंद्र रहे वुहान शहर में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए 10 दिन के भीतर 1000 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले दो अस्पताल बनाए गए थे। इसकी दुनियाभर में चर्चा हुई थी। चीन ने इसके अलावा 14 अतिरिक्त अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए थे। कोरोना संक्रमण पर लगाम के बाद अब इन्हें बंद किया जा चुका है। (Photo-Bloomberg)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

देशभर में होली की रौनक, सुबह से ही खरीदारी करते नजर आए लोग

7

बदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

8

महाशिवरात्रि 2024: गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

8

देशभर में शिवरात्रि की धूम, हर हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिवालय

8

PM मोदी ने भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का किया उद्घाटन

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

मुंबई में बन रहा है 1000 बेड का कोरोना हॉस्पिटल, देखें Photos

अगली गैलरीज