Hindi News फोटो देशजनता दरबार में अफरातफरी

जनता दरबार में अफरातफरी

जनता दरबार में अफरातफरी

जनता दरबार में अफरातफरी1/11

जनता दरबार में अफरातफरी

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से दिल्ली सचिवालय के सामने लगाए गए पहले जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए हजारों लोगों के आने से मची अफरातफरी के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीच में ही वहां से निकलना पड़ा।

जनता दरबार में अफरातफरी2/11

जनता दरबार में अफरातफरी

मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जहां इकट्ठा हुआ, वहां भारी भीड़ जमा हो गयी।

जनता दरबार में अफरातफरी3/11

जनता दरबार में अफरातफरी

दिल्ली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मियों को भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगहों पर तो लोगों ने अवरोधक ही तोड़ डाले।

संबंधित फोटो गैलरी

जनता दरबार में अफरातफरी4/11

जनता दरबार में अफरातफरी

मुलाकात के लिए उमड़ पड़ी भीड़ के कारण केजरीवाल को बीच में ही निकलना पड़ा। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि हमने सोचा भी नहीं था कि इतने लोग आएंगे। उन्हें संभालना कठिन हो रहा था..अगर मैं वहां से नहीं निकलता तो भगदड़ मच सकती थी।

जनता दरबार में अफरातफरी5/11

जनता दरबार में अफरातफरी

पुलिस का अनुमान है कि सचिवालय के सामने करीब 50,000 लोग आए। भीड़ में मुख्य रूप से स्थायी करने तथा अन्य मांगों के साथ डीटीसी, बिजली कंपनी बीएसईएस, नगर निगमों समेत अन्य सरकारी विभागों में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी भी थे।

जनता दरबार में अफरातफरी6/11

जनता दरबार में अफरातफरी

मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि बैठक के लिए किए गए प्रबंध पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमें इंतजाम और दुरुस्त करने होंगे। अगर मैं वहां से नहीं हटता तो भगदड़ हो सकती थी। हर कोई मुझसे मिलना चाहता था। हमें व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।

जनता दरबार में अफरातफरी7/11

जनता दरबार में अफरातफरी

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम व्यवस्था में सुधार करेंगे। मैं अधिकारियों के साथ बैठ कर आवश्यक प्रबंध करूंगा। दिल्ली सचिवालय के बाहर जनता से मुलाकात के दौरान जब भीड़ बेकाबू हो गई, तो पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री को उनके कार्यालय ले गए।

जनता दरबार में अफरातफरी8/11

जनता दरबार में अफरातफरी

मुख्यमंत्री ने सचिवालय की दीवार पर खड़े हो कर भीड़ से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान अगली बैठक में होगा। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए इन्द्रप्रस्थ एक्सटेंशन में हुई बैठक में दिल्ली सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था।

जनता दरबार में अफरातफरी9/11

जनता दरबार में अफरातफरी

यह बैठक केजरीवाल ने आम लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं हल करने के लिए बुलाई थी। आयोजन स्थल पर सुबह 9 बजे से ही हजारों लोग एकत्र हो गए थे।

जनता दरबार में अफरातफरी10/11

जनता दरबार में अफरातफरी

2 दिन पहले ही केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनका पूरा मंत्रिमंडल लोगों की समस्याओं के हल के लिए सचिवालय के बाहर बैठेगा।

जनता दरबार में अफरातफरी11/11

जनता दरबार में अफरातफरी

सचिवालय के बाहर सड़क के किनारे तथा आसपास की सड़कों पर पुलिस ने अवरोधक लगा रखे थे, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

देशभर में होली की रौनक, सुबह से ही खरीदारी करते नजर आए लोग

7

बदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

8

महाशिवरात्रि 2024: गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

8

देशभर में शिवरात्रि की धूम, हर हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिवालय

8

PM मोदी ने भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का किया उद्घाटन

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

जनता दरबार में अफरातफरी

अगली गैलरीज