₹20 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन, Motorola और Realme सब लिस्ट में

अगर आपको नए साल से पहले बजट फोन खरीदना है तो 20 हजार रुपये से कम में धाकड़ डील्स ऑफर की जा रही हैं। हम आपके लिए बेस्ट मॉडल्स सामने लेकर आए हैं।

Pranesh TiwariDec 17, 2025 09:00 pm IST
1/6

₹20 हजार से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

मार्केट में बजट सेगमेंट में एक से बढ़कर एक डिवाइसेज मौजूद हैं और ऐसे में अपने लिए बेस्ट का चुनाव आसान नहीं रह जाता। हम साल 2025 के बेस्ट बजट डिवाइसेज की जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आप बेस्ट चुन सकें। इन फोन्स की लिस्ट में Realme से लेकर Motorola तक सभी के फोन्स शामिल हैं।

2/6

Realme P4x 5G

छूट के बाद रियलमी फोन 15,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है और बैक पैनल पर 50MP मेन लेंस वाला प्राइमरी कैमरा सेटअप इसका हिस्सा है। फोन 6.72 इंच का हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ऑफर करता है।

3/6

Motorola G67 5G

मोटोरोला फोन में 7000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। फोन में 4K रिकॉर्डिंग मिलती है और 50MP Sony-LYT 600 सेंसर मेन कैमरा का हिस्सा है।

4/6

Motorola G96 5G

मोटोरोला फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और 5500mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है। इसमें 50MP मेन कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जाता है। यह फोन 16,815 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध है।

5/6

CMF Phone 2 Pro

नथिंग से जुड़े ब्रैंड का फोन 16,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इस फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

6/6

Realme P3 Pro 5G

रियलमी डिवाइस 6000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसे 17,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Hindi Newsफोटो₹20 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन, Motorola और Realme सब लिस्ट में