1/6Moto G57 Power 5G की कीमत इसके सिंगल 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये रखी गई है। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, फोन 12,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिलेगा, जिसमें बैंक ऑफर और स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट शामिल है। फोन भारत में 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart, Motorola India ऑनलाइन स्टोर और दूसरे रिटेल चैनल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Pantone Regatta, Pantone Fluidity और Pantone Corsair कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Moto G57 Power में 6.72-इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सेल) एलसीडी स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले स्मार्ट वॉटर टच 2.0 को भी सपोर्ट करता है, जो गीले हाथों में इस्तेमाल करने और स्क्रीन के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है।

दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें क्वालकॉम का ऑक्टा कोर 4nm स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के चिपसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार एफिशिएंसी कोर और 2.4 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर हैं।

कैमरे की बात करें तो, Moto G57 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का Sony LYT-600 प्राइमरी शूटर है। इसमें 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा और टू-इन-वन लाइट सेंसर भी है। फ्रंट में, इसमें 8-मेगापिक्सेल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा है। यह 60 fps तक 2K रिजॉल्यूशन वाले वीडियो शूट कर सकता है।

मोटोरोला के नए G-सीरीज फोन में 7000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Moto G57 Power का साइज 166.23x76.50x8.60 एमएम है और इसका वजन लगभग 210 ग्राम है।

इसमें AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स का एक सेट भी है, जैसे शॉट ऑप्टिमाइजेशन, ऑटो स्माइल कैप्चर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, रीइमेजिन ऑटो फ्रेम, पोर्ट्रेट ब्लर, पोर्ट्रेट लाइट, स्काई, कलर पॉप और सिनेमैटिक फोटोज। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou को सपोर्ट मिलता है। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
