
साल 2025 खत्म होने को है और इस साल आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ऐप्स का जादू सिर चढ़कर बोला। टेक ब्रैंड Apple की ओर से इस साल की टॉप-10 ऐप्स की लिस्ट शेयर की गई है और बताया गया है कि आईफोन यूजर्स ने कौन-कौन से ऐप्स सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किए हैं। आइए देखें कि टॉप-10 ऐप्स में से आपके फोन में कौन-कौन से ऐप्स मौजूद हैं।

2/11OpenAI का आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट टूल इस साल सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है और नंबर-1 पोजीशन पर रहा है।

3/11मेटा फैमिली का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads इस साल खूब डाउनलोड किया गया। इसने लिस्ट में सेकेंड पोजीशन पर जगह बनाई है।

4/11आईफोन यूजर्स ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google का ऐप भी जमकर डाउनलोड किया है और यह भी टॉप-3 में से एक है।

5/11भले ही भारत में शॉर्ट वीडियो ऐप बैन कर दिया गया है हो लेकिन ग्लोबली यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में से एक बना है।

6/11दुनिया का सबसे ज्यादा यूज होने वाला मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp भी सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ऐप्स में शामिल है।

7/11युवाओं का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कहे जा रहे Instagram को भी खूब पसंद किया जा रहा है और यह भी खूब डाउनलोड किया गया है।

8/11गूगल का वीडियो शेयरिंग और स्ट्रीमिंग ऐप फ्री होने के चलते खूब डाउनलोड और यूज किया जाता है। यह भी टॉप-10 ऐप्स में शामिल रहा है।

9/11गूगल मैप्स दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नेविगेशन ऐप है और आईफोन यूजर्स ने भी इसे खूब इस्तेमाल किया।

10/11गूगल की ईमेल सेवा Gmail का ऐप भी आईफोन में बाय-डिफॉल्ट ना मिलने के चलते खूब इंस्टॉल किया जाता है। यह भी टॉप-10 लिस्ट का हिस्सा है।

11/11गूगल का AI टूल Gemini खूब इस्तेमाल हो रहा है और इसमें इमेज जेनरेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। यह भी टॉप-10 ऐप्स की लिस्ट का हिस्सा है।
