
फ्रोंक्स में 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन मिलता है। ये 5.3-सेकेंड में 0 से 60km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड 1.2-लीटर K-सीरीज, डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलता है। ये इंजन स्मार्ट हाइब्रिट टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

2/5कंपनी ने इन इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर से जोड़ा गया है। इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन भी मिलता है। इसका माइलेज 22.89km/l है।

3/5फीचर्स के बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 16-इंच डायमंड कट एलॉय व्हील, डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर, वायरलेस चार्जर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर्ड MID, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, रियर AC वेंट्स, फास्ट USB चार्जिंग पॉइंट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर व्यू कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

4/5सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग के साथ साइड एंड कर्टेन एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, एंटी थेप्ट सिक्योरिटी सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स मलिते हैं। वहीं, डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, लोड-लिमिटर के साथ सीटबेल्ट प्री-टेंशनर, सीटबेल्ट रिमाइंडर दिए हैं।

5/5इसके चुनिंदा वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, साइड और कर्टेन एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और एक ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है। फ्रोंक्स की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1765mm और ऊंचाई 1550mm है। इसका व्हीलबेस 2520mm है। इसमें 308 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। मारुति की यह कार निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू जैसे मॉडल को टक्कर देती है।
