
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन से भक्त महादेव की कृपा प्राप्त करते हैं। आज के डिजिटल युग में शुभकामनाएं व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या मैसेज के जरिए भेजना आम हो गया है। प्यार भरे मैसेज और सुंदर फोटो से अपनों को महाशिवरात्रि की बधाई देना और भी खास बन जाता है। यहां 7 प्यार भरे मैसेज दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें।

2/7विश्व का कण-कण शिव मय हो, अब हर शक्ति का अवतार उठे, जल थल और अम्बर से फिर, बम-बम भोले की जय जयकार उठे! हर हर महादेव! ॐ नमः शिवाय

3/7शिव की बनी रहे आप पर छाया, पलट दे जो आपकी किस्मत की काया, मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में, जो कभी किसी ने भी न पाया। ॐ नमः शिवाय! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

4/7पी के भांग जमा लो रंग, जिन्दगी बीते खुशियों के संग। लेकर नाम शिव भोले का, दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग। महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई!

5/7ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो भस्मधारी हूं! भस्म से होता जिनका श्रृंगार, मैं उस शिव शंकर का पुजारी हूं! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

6/7शिव की भक्ति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुकून मिलता है! जो भी लेता है दिल से भोले का नाम, उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

7/7ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास, ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार, ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत, जय शिव शंकर! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!
