
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी चीज का दान करने के पीछे उसका खास महत्व होता है। ऐसे ही माचिस के दान को बहुत ही शुभ माना जाता है। दरअसल माचिस को अग्नि तत्व से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इसका गुप्त दान शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दान से क्या होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है?

2/7माचिस के दान को बहुत ही खास मानते हैं। अग्नि को एनर्जी और पावर के सिंबल के रूप में देखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माचिस का दान करना बहुत ही फलदायी होता है। इस दान को बहुत ही सेवा भाव के साथ ही करना चाहिए।

3/7ज्योतिष शास्त्र में अग्नि तत्व को सूर्य और मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति अगर अच्छी होती है तो इससे करियर में अच्छा पद मिलता है। मान-सम्मान मिलता है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है। वहीं मंगल हिम्मती और एनर्जेटिक बनाता है। माचिस के दान से ये दोनों ग्रह मजबूत होते हैं।

4/7अगर आप मंदिर में माचिस दान करने का सोच रहे हैं तो नियम के अनुसार माचिस को हमेशा सही दिन पर दान करना चाहिए। इसे रविवार या फिर मंगलवार के दिन मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। साथ ही इसका दान अमावस्या पर भी कर सकते हैं।

5/7जब भी आपको माचिस मंदिर में रखना हो या दान करना हो तो कोशिश करें कि इसकी डिब्बी सही हालत में हो। घर से पुराना माचिस की डिब्बी ना ले जाए। इसके लिए नया माचिस लें। आप चाहे तो पूजा की सामग्री के साथ ही माचिस भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप वहां पर पुजारी जी से बात करके इसे सही जगह पर रख सकते हैं।

6/7जब भी आप माचिस को मंदिर में रखें तो इस दौरान मन में भाव अच्छे होने चाहिए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आपको इस दौरान कोई भी दिखावा नहीं करना है। इसे किसी दीए के पास ना रखकर किसी सेफ साइड पर रख दें। इसे मंदिर में रखते हुए अपने ग्रह दोष को दूर होने की कामना मांगे।

7/7इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
