
एकता कपूर का शो 'लॉकअप सीजन 2' इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'लॉकअप 2' ने नेटफ्लिक्स आते ही बवाल मचा दिया है। इस शो पर टीवी से लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के कई नामी सितारों के अलावा, जानें-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने हिस्सा लिया। ऐसे में शो में एक कंटेस्टेंट लगातार अपने क्रिकेटर भाई के नाम के चलते लाइमलाइट बटोर रही हैं।

2/8हम बात कर रहे हैं 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट श्रेष्ठा अय्यर की, जो जाने मानें इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं।

3/8'लॉकअप 2' शो में श्रष्ठा अपने गेम और बोल्ड बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

4/8श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई श्रेयस अय्यर के काफी क्लोज हैं। वो अक्सर क्रिकेटर संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करके फैंस को सरप्राइज देती हैं।

5/8यही नहीं, स्टेडियम पर भी श्रेष्ठा को अक्सर अपने भाई श्रेयस को चियर करते देखा जाता है। फैमिली संग उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

6/8श्रेष्ठा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो एक ट्रेंड प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर होने के साथ फेमस इंफ्लुएंसर भी हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

7/8श्रेष्ठा अपने भाई के फ्रेंड यानी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के भी क्लोज हैं। दोनों के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

8/8यही नहीं, एक्टिंग की दुनिया में भी श्रेष्ठा अपने पैर जमा रही हैं। उन्होंने फिल्म 'सरकारी बच्चा' से फिल्मों में कदम रखा था। इस मूवी में श्रेष्ठा ने 'एग्रीमेंट करले' गाने पर आइटम सॉन्ग करके खूब लाइमलाइट बटोरी थी।
