list of longest rail tunnels in the world also grounded in sea know complete list समंदर के नीचे भी पटरियां, इंजीनियरिंग का अजूबा हैं ये दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगें
Hindi Newsफोटोसमंदर के नीचे भी पटरियां, इंजीनियरिंग का अजूबा हैं ये दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगें

समंदर के नीचे भी पटरियां, इंजीनियरिंग का अजूबा हैं ये दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगें

  • यह किसी अजूबे से कम नहीं है कि इंजीनियरिंग की उन्नत तकनीक के दम पर पहाड़ के अंदर तो क्या समंदर के भीतर तक रेल की पटरियां बिछा दी गई हैं।

Himanshu TiwariTue, 8 April 2025 05:19 PM
1/6

दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग

आज दुनिया में कई ऐसी कई रेलवे सुरंगें हैं जो पहाड़ों को चीर कर और समुद्र के नीचे से होकर गुजरती हैं। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंगों के बारे में...

2/6

1. गॉथर्ड बेस टनल, स्विट्जरलैंड - 57.09 किमी

2016 में खुला ये रेल टनल स्विस आल्प्स के नीचे से गुजरता है। यूरोप के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ता है और फिलहाल ये दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग है।

3/6

2. सेइकान टनल, जापान - 53.85 किमी

यह एशिया की सबसे लंबी और गहराई में बसी रेल सुरंग है। जापान के होक्काइडो और होंशू द्वीपों को जोड़ती है और इसका 23 किमी हिस्सा समुद्र के नीचे से गुजरता है।

4/6

3. चैनल टनल, फ्रांस-ब्रिटेन - 50.5 किमी

इंग्लिश चैनल के नीचे से जाती ये सुरंग फ्रांस और ब्रिटेन को जोड़ती है। दोहरी सुरंग के साथ-साथ इसमें एक सर्विस टनल भी है।

5/6

4. युलहियॉन टनल, दक्षिण कोरिया - 50.3 किमी

यह सुरंग साउथ कोरिया के गियोंगी प्रांत में स्थित है। इसे हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी।

6/6

5. सेंसान लेक टनल, चीन - 38.82 किमी

यह चीन की मुख्यभूमि की सबसे लंबी सुरंग है। जिसमें रोज 31 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं।