
भारत के मशहूर व्लॉगर Sourav Joshi अपनी सिंपल लाइफ और डेली व्लॉग्स के लिए जाने जाते हैं। अब उनका नया घर भी उनकी पर्सनालिटी जैसा ही है- सादा लेकिन बेहद शानदार। इस घर में मॉर्डन डिजाइन और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। हर कोना बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है, जो इसे खास बनाता है।

2/8घर का एंट्रेंस बहुत ही खूबसूरत और मॉर्डन डिजाइन में बनाया गया है। बाहर से देखने पर यह किसी विला जैसा लगता है। साफ-सुथरी फिनिशिंग और आकर्षक लुक इसे खास बनाते हैं। गेट से लेकर मेन डोर तक हर चीज को बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। घर का एक्सटीरियर ऐसा है कि पहली नजर में ही कोई भी इम्प्रेस हो जाए। यह डिजाइन मॉर्डन और क्लासी दोनों का परफेक्ट मिक्स है।

3/8सौरव के घर का लिविंग रूम बहुत ही स्टाइलिश और आरामदायक है। बड़े सोफे, सुंदर लाइटिंग और शानदार डेकोरेशन इसे खास बनाते हैं। यहां बैठकर परिवार और दोस्तों के साथ टाइम बिताना बहुत अच्छा लगता होगा। दीवारों की डिजाइन और सजावट इसे और भी एलिगेंट बनाती है। यह जगह घर का सबसे खास हिस्सा है जहां हर कोई रिलैक्स कर सकता है और अच्छा समय बिता सकता है।

4/8इस घर की खास बात है इसकी ऊंची छतें और बड़े-बड़े झूमर। ये झूमर पूरे घर को रॉयल लुक देते हैं। हाई सीलिंग से घर और भी बड़ा और खुला लगता है, जिससे अंदर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

5/8घर का किचन भी बहुत मॉर्डन और क्लीन लुक वाला है। यहां हर चीज सही जगह पर रखी गई है जिससे काम करना आसान हो जाता है। किचन में नई टेक्नोलॉजी के उपकरण लगाए गए हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं। इसका डिजाइन ऐसा है कि यह देखने में भी अच्छा लगता है और इस्तेमाल में भी बहुत सुविधाजनक है। यह किचन किसी भी मॉडर्न होम के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है।

6/8घर का हर कोना लग्जरी और परफेक्शन को दिखाता है। चाहे दीवारों की सजावट हो या फर्श की डिजाइन, हर चीज बहुत सोच-समझकर चुनी गई है। यह घर किसी महल से कम नहीं लगता।

7/8सौरव के घर में मॉर्डन इंटीरियर का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलता है। न्यूट्रल कलर्स, स्टाइलिश फर्नीचर और मिनिमल डिजाइन घर को क्लासी बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए भी परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो नया घर बना रहे हैं।

8/8इस घर का क्रिएटिव कॉर्नर बेहद खास और यूनिक नजर आता है। ऊंची छत और बड़ी लकड़ी की शेल्फ इसे मॉडर्न और क्लासी लुक देती है। शेल्फ पर रखी छोटी-छोटी सजावटी चीजें इस जगह को आर्ट गैलरी जैसा फील देती हैं। वहीं, शू कलेक्शन के लिए अल्मारी भी एकदम मॉडर्न और यूनिक है।
