Weight Loss: कड़ी मेहनत से भी कम नहीं हो रहा वजन? अपनाएं भारती सिंह की ये आसान वेट लॉस ट्रिक
कॉमेडियन भारती सिंह ने बेहद आसान ट्रिक के साथ वेट लॉस किया। आप भी इंटरमिटेंट फास्टिंग ट्रिक की मदद से वजन कम कर सकते...
Avantika Jainbharti singh
कॉमेडियन भारती सिंह पहले से काफी स्लिम और फिट हो गई है। बीते साल सितंबर के महीने में 16 किलो वजन कम करने के बाद भारती खूब सुर्खियां में रही थीं। अच्छी बात यह थी की भारती ने सब कुछ खाने के बाद अपना वेट कम किया था। जी हां, भारती ने खुद इस बात का खुलासा किया था। ऐसे में कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपका वेट लॉस नहीं हो रहा है तो आप भारती की ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं।
संबंधित फोटो गैलरी
bharti singh
दरअसल, इंटरमिटेंट फास्टिंग में आपको कुछ घंटों के लिए अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम देना होता है। हर कोई इस ट्रिक को अपने तरीके से फॉलो कर सकता है। जैसे कुछ लोग 5:2 डायट फॉलो करते हैं। इसमें हफ्ते के दो दिन आपको कम कैलरी खानी होती है बाकी के 5 दिन आप जी भरकर खा-पी सकते हैं। वहीं 1 दिन छोड़कर फास्ट करने से वजन तेजी से घटता है। इसमें आपको खाना नहीं छोड़ना होता बल्कि एक दिन छोड़कर कम कैलोरी का खाना खाया जा सकता है।