
एक तरफ जहां फिटनेस को लेकर जागरूकता अपने चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक लाइफस्टाइन ने कुछ नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। आजकल लोगों के पास समय कम है और वही अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में हर किसी का लाइफ रूटीन बदलता जा रहा है। ऐसे में वेलनेस कोच सौम्या राजेंद्र प्रसाद ने एक पोस्ट में शेयर किया है कि वह 33 साल की उम्र में लाइफ रीसेट करने के बारे में सोचा है। इसके लिए वह 90 दिनों तक 12 आदतों को अपनाएंगी जो आपके भी काम आ सकती हैं।

2/12अनुशासन के साथ 8-9 घंटे का ऑफिस का काम करें।

3/12जागने के बाद पहले 30 मिनट तक फोन का इस्तेमाल न करें।

4/12हफ्ते में 5 दिन हर 1 घंटे के वर्कआउट में 7000-10000 कदम चलें।

5/12दिन की शुरुआत प्रोटीन वाले खाने से करें, स्नैक्स का सहारा न लें।

6/12रोजाना की लाइफ में पानी बहुत जरूरी है, जिसे पीना अक्सर लोग भूल जाते हैं। लाइफ रिसेट करने के लिए रोजाना 2.5-3 लीटर पानी पिएं।

7/12हर सुबह और रात को अपने पॉजिटिव विचारों को जोर से बोलें।

8/12दिन भर अपने शरीर को एक्टिव रखें। बिजी लाइफस्टाइल में कुछ लोगों को ऐसा करना मुश्किल लग सकता है, लेकिन इसे अवॉइड ना करें।

9/12बिजी कामकाजी दिनों के लिए पौष्टिक खाने की तैयारी एक रात पहले ही कर लें। ताकी सुबह खाना फटाफट बन जाए।

10/12रोजाना 30-45 मिनट कुछ नया सीखने में बिताएं जिससे करियर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

11/12मीठे ड्रिंक्स या खाने की जगह ग्रीन टी या छाछ पीना शुरू करें।

12/12हर दिन कम से कम एक कंटेंट जरूर बनाएं भले ही उसे कोई न देखे।
