Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसर्दियों के पराठे का स्वाद बढ़ा देंगी ये 6 चटनियां, नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत

सर्दियों के पराठे का स्वाद बढ़ा देंगी ये 6 चटनियां, नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत

Winter Chutney Recipe Ideas For Paratha : आज इस खबर में आपको 6 ऐसी चटपटी चटनियों का स्वाद बताने जा रहे हैं, जो आपके पराठों का जायका दोगुना कर देंगे।

Manju MamgainNov 25, 2025 05:30 pm IST
1/7

पराठों का स्वाद बढ़ा देंगी ये 6 तरह की चटनियां

सर्दियां शुरू होते ही कई तरह की सब्जियों से बने पराठे की खुशबू से भारतीय रसोई महकने लगती है। पराठों के साथ अकसर लोग दही या अचार सर्व करते हैं। लेकिन आज इस खबर में आपको 6 ऐसी चटपटी चटनियों का स्वाद बताने जा रहे हैं, जो आपके पराठों का जायका दोगुना कर देंगे। इन चटनियों की खासियत यह भी है कि आपको पराठों के साथ किसी सब्जी को साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2/7

लहसुन की लाल चटनी

लहसुन की लाल चटनी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, लाल मिर्च, अदरक, जीरा को मिक्सी में दरदरा पीसकर उसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी टेस्टी लहसुन की लाल चटनी बनकर तैयार है। आप इसका स्वाद आलू-गोभी पराठे के साथ ले सकते हैं।

3/7

हरा धनिया मूली की चटनी

हरा धनिया मूली की चटनी बनाने के लिए 1 कप फ्रेश हरा धनिया, 1 कद्दूकस की हुई मूली, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर,1 नींबू का रस और नमक मिक्सी में डालकर पीस लें। मूली का तीखापन और धनिया की ताजगी चटनी को अगले लेवल तक लेकर जाती है।

4/7

तिल मूंगफली की स्पेशल चटनी

तिल-मूंगफली की स्पेशल चटनी बनाने के लिए ½ कप भुने हुए तिल, ½ कप भुनी मूंगफली, 4-5 लहसुन की कलियां,2 सूखी लाल मिर्च, नमक, 1 टीस्पून गुड़ और थोड़ा पानी लेकर सभी चीजों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। ये टेस्टी चटनी शरीर को गर्माहट देने के साथ मेथी-गोभी परांठे का स्वाद बढ़ा देती है।

5/7

अदरक गुड़ की मीठी तीखी चटनी

अदरक गुड़ की मीठी तीखी चटनी बनाने के लिए आपको 50 ग्राम अदरक कद्दूकस किया हुआ, 100 ग्राम गुड़,1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून काला नमक, 1 टीस्पून भुना जीरा,1 नींबू का रस ले लें। अब गुड़ को थोड़े से पानी में घोल लें। अदरक को हल्का भूनें, फिर गुड़ का घोल, मसाले डालकर 5-7 मिनट पकाएं। सर्दियों में यह चटनी गले को भी आराम देती है।

6/7

टमाटर-लहसुन की भुनी चटनी

टमाटर-लहसुन की भुनी चटनी बनाने के लिए 4 बड़े भूने हुए टमाटर और 8-10 लहसुन की कलियों को गैस पर भून लें। इसके बाद टमाटर और लहसुन को 2 हरी मिर्च, 1 टीस्पून सरसों का तेल,नमक और थोड़ा सा गुड़ डालकर एक साथ पीस लें। पंजाबी स्टाइल पराठे के साथ कमाल लगती है यह चटनी।

7/7

आंवला की खट्टी चटनी

आंवला चटनी बनाने के लिए आंवले (उबालकर गूदा निकाल लें), हरा धनिया, हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच भुना जीरा और काला नमक लेकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर चटनी तैयार कर लें। यह चटनी विटामिन C से भरपूर होने की वजह से सर्दी-जुकाम से बचाती है।