सर्दियों में फुल स्लीव्स ब्लाउज ना सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगते हैं, बल्कि ठंड में कंफर्ट भी देते हैं। शादी या किसी फंक्शन में जा रही हैं या डेली वियर में साड़ी पहनती हैं, तो ये पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन ले कर आए हैं, जो देखने में बेहद ही एलिगेंट लगेंगे। (All Images Credit-Pinterest)

स्टाइलिश लुक के लिए डीप वी नेकलाइन वाला ये ब्लाउज डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। इसकी चूड़ीदार स्लीव्स देखने में काफी क्लासी और एलिगेंट लुक देती हैं। ब्लाउज पीस सिंपल है, तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा।

थोड़ा विंटेज लुक चाहती हैं, तो कफ स्लीव्स बेस्ट रहेंगी। सिंपल कॉटन, शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियों के साथ ये बहुत ही फैंसी लगता है। डेली वियर के लिए कोई ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो ये परफेक्ट रहेगा।

चोली कट ब्लाउज डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। साड़ी में थोड़ा स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो ये पैटर्न ट्राई कर सकती हैं। ब्लाउज पर ज्यादा डिटेलिंग नहीं है, तो ये पैटर्न उसे डिजाइनर लुक देगा।

मौनी रॉय की तरह ये क्लोज नेकलाइन वाला ब्लाउज पीस आपको स्टाइलिश लुक देगा। सर्दियों के लिए ये एकदम परफेक्ट डिजाइन रहेगा। इसमें ठंड भी नहीं लगेगी और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगेगा।

ब्लाउज की बैक पर आप ये ट्रेंडी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये बैकलेस पैटर्न की तरह देखने में एकदम ट्रेंडी लगता है। हेवी साड़ी है, तो डोरी में लटकन लगवाकर डिजाइनर लुक दे सकती हैं।

फुल स्लीव्स के साथ डायमंड नेकलाइन स्टिच कराएंगी तो एकदम एलिगेंट लगेंगी। फ्लोरल प्रिंट वाली डेली वियर की साड़ियों के साथ ये डिजाइन एकदम परफेक्ट लगता है। ठंड के लिए भी ये बढ़िया रहेगा।

ये ब्लाउज डिजाइन आपको काफी गर्लिश और क्यूट लुक देगा। इसकी बैलून स्लीव्स और नेकलाइन पर बो डिजाइन, बेहद स्टाइलिश लुक देगा। खासतौर से सिंपल साड़ी है और डिजाइनर लुक चाहती हैं, तो ये पैटर्न ट्राई कर सकती हैं।

आजकल जैकेट स्टाइल ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। ये काफी क्लासी और एलिगेंट तो लगता ही है, साथ ही ठंड भी नहीं लगती। वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट डिजाइन खोज रही हैं, तो इस बार ये अलग हटकर डिजाइन ट्राई करें।
