खूब खेल चुके हैं होली? अब पिएं नींबू पानी, कई समस्याओं का तुरंत होगा समाधान

होली का हुड़दंग अब सभी जगहों पर खत्म हो चुका है। अगर आप रंगों से खेलने के बाद थका हुआ या फिर सिरदर्द जैसी समस्या से परेशान हैं तो एक ग्लास नींबू पानी पिएं। ये कई तरह की समस्याओं से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। 

Avantika JainMar 04, 2026 06:56 pm IST
1/7

होली पार्टी और नींबू पानी

होली के हुड़दंग के दौरान सभी को खूब मजा आता है, लेकिन जब ये हुल्लड़ खत्म होता है तब बहुत से व्यक्ति पाचन से जुड़ी समस्याओं के अलावा थकान और सिरदर्द से परेशान होने लगते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो एक ग्लास नींबू पानी आपकी बहुत मदद कर सकता है। जानिए, नींबू पानी पीने के बढ़िया फायदे

2/7

तुरंत हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति

होली पार्टी के दौरान कुछ लोग घर से बाहर जाकर पार्टी करते हैं। ऐसे में धूप में घंटों होली खेलने से डिहाइड्रेशन हो जाता है। नींबू पानी, खासकर चुटकी भर नमक के साथ पीने पर आपको जरूरी मिनरल्स की पूर्ति के लिए एक बढ़िया हाइड्रेशन ड्रिंक के रूप में काम करता है।

3/7

पाचन के लिए बेस्ट

गुजिया और पकौड़े जैसे भारी स्नैक्स होली पर जरूर बनाए जाते हैं। इन्हें बहुत ज्यदा खाे पर पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में नींबू पानी पाचन में मदद करता है, जी-घबराने को कम करता है, पेट फूलने से राहत देता है और पेट को आराम पहुंचाता है।

4/7

गंदगी निकल जाती है बाहर

त्योहारों के दौरान बहुत ज्यादा ऑयली खाना बनता है। इस तरह का खाना लिवर पर काम का बोझ बढ़ जाता है। नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, जिनमें हानिकारक पदार्थ भी शामिल हैं।

5/7

स्किन के लिए बेस्ट है नींबीू पानी

होली के रंग स्किन की नमी छीन लेते हैं। ऐसे में नींबू पानी नमी के लेवल को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा ये स्किन की लोच को बनाए रखता है और रूखेपने को खत्म करता है।

6/7

थकान और सिरदर्द से राहत

होली के रंग पानी और शोर के अलावा धूप में रहने और शराब या कैफीन का .ज्यादा सेवन से सिरदर्द और थकान हो सकती है। ऐसे में नींबू पानी ताजगी और स्फूर्ति का काम करता है।

7/7

हैंगओवर से राहत

होली की पार्टी में अगर शराब या भांग पी है, तो नींबू पानी पिएं। इसे पीने के लिए उसमें चुटकी भर नमक और चीनी मिलएं। इससे आपको डिहाईड्रेशन कम होगा और हैंगओवर से राहत भी जल्दी मिलेगी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलखूब खेल चुके हैं होली? अब पिएं नींबू पानी, कई समस्याओं का तुरंत होगा समाधान