
बदलते मौसम में अक्सर घर के बड़े लोग खुद को सुरक्षित रखने कि सलाह देते हैं। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को बुखार, सर्दी और जुकाम हो जाता हैं। क्या वाकई इसके पीछे मौसम वजह है? आइए, जानते हैं बारिश में बार-बार सर्दी-जुकाम होने के वैज्ञानिक कारण।

2/7बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम होने के मुख्य कारणों में वायरस का हमला शामिल है। बारिश में नमी के कारण हवा में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, जो बीमारियों का कारण बनते हैं।

3/7बारिश में भीगने या ठंडी हवा से शरीर का तापमान गिर जाता है, जिससे शरीर अपनी एनर्जी तापमान को सामान्य करने में लगा देता है और बीमारी से लड़ने वाली इम्युनिटी कमजोर हो जाती है।

4/7ठंडी हवा नाक की अंदरूनी झिल्ली यानी म्यूकस को सुखा देती है। यह झिल्ली वायरस को अंदर जाने से रोकती है, लेकिन सूखने पर वायरस आसानी से अंदर चले जाते हैं।

5/7बारिश से बचने के लिए लोग अक्सर बंद और कम हवादार कमरों में रहते हैं। ऐसे में एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस आसानी से फैल सकता है।

6/7बारिश के मौसम में सर्दी जुकाम से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। ऐसा करने से नाक के रास्ते नम रहते हैं, जिससे वायरस के फैलने से बचाव होता है। ठंड के मौसम में हर्बल सूप और चाय बेहतरी ऑप्शन है।

7/7बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं। इसके अलावा चेहरे को छूने से बचें, खासतौर से होंठ और नाक को ना छुएं।
