Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर पहनें इन रंगों के कपड़ें, दिखेंगी स्टाइलिश और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस खास दिन पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है और कुछ खास रंगों का महत्व माना जाता है। इन रंगों को पहनकर आप भी पूजा कर सकते हैं, चलिए बताते हैं कौन से शुभ रंग हैं और कैसे कैरी करें? 

Deepali SrivastavaApr 18, 2026 09:50 am IST
1/7

अक्षय तृतीया पर कौन से रंग चुनें

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन पर मां लक्ष्मी और धन देवता भगवान कुबेर को पूजा जाता है। साथ ही इस दिन पर सोने की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि अगर आप सोना खरीदते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी और पूजा के लिए कुछ विशेष रंगों का महत्व माना जाता है। अगर आप अक्षय तृतीया की पूजा करती हैं, तो इन रंगों के कपड़े पहन सकती हैं, इसमें आप स्टाइलिश दिखेंगी और मां लक्ष्मी की कृपी भी बरसेगी।

2/7

पीला रंग

सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है पीला रंग। अक्षय तृतीया पर आप येलो कलर के आउटफिट्स कैरी कर सकती हैं। किसी भी खास पूजा-अर्चना के लिए भी पीला रंग अच्छा माना जाता है। आप पीले रंग की साड़ी या सूट चुन सकते हैं। पीले रंग की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहन सकती हैं और सुंदर हेयरस्टाइल के साथ लुक पूरा करें।

3/7

लाल रंग

अक्षय तृतीया पर आप लाल रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। लाल रंग की साड़ी, सूट सुंदर लुक देंगे और पूजा के लिए परफेक्ट कलर भी होते हैं। इस रंग को शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और मां लक्ष्मी को इस रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं।

4/7

हरा रंग

हरा रंग जीवन में हरियाली, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया पर आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। हरे रंग का सूट, शरारा, साड़ी या लहंगा पहनकर तैयार हो सकती हैं। हरे रंग के आउटफिट्स के साथ लाल-पीला कन्ट्रास्ट ब्लाउज स्टाइल करें।

5/7

गोल्डन कलर

गोल्डन कलर वैसे तो ट्रेंड में खूब चल रहा है और अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के साथ सुनहरे रंग को पहनने का महत्व भी है। सुनहरे रंग को धन और भाग्य का प्रतीक मानते हैं, तो आप इस खास दिन पर इस रंग को पहनें। सुनहरे रंग की साड़ी, सूट या फिर प्लाजो-कुर्ता सेट कैरी करें। इसके साथ आप मैचिंग जूलरी और मिनिमल मेकअप के सा लुक कंप्लीट करें।

6/7

सफेद रंग

शुद्धता और शांति का प्रतीक होता है सफेद रंग। अक्षय तृतीया के खास दिन पर आप सफेद रंग के कपड़े भी चुन सकते हैं। कई जगहों पर सफेद रंग अच्छा नहीं मानते हैं, तो आप बाकि रंग चुनें। वैसे सफेद रंग के कपड़े मां लक्ष्मी को भी चढ़ाए जाते हैं। सफेद रंग का सूट-साड़ी पहनें, तो साथ में हरा या लाल ब्लाउज-दुपट्टा स्टाइल करें, इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।

7/7

स्टाइलिंग टिप्स

अक्षय तृतीया के हिसाब से ये रंग आप चुन सकती हैं लेकिन अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए अच्छी हेयरस्टाइल चुनें। मिनिमल मेकअप करें और कन्ट्रास्ट में जूलरी-दुपट्टा-ब्लाउज कैरी करें। इससे आपका लुक बेस्ट दिखेगा। साथ ही में ब्लॉक या हाई हील्स पहनें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलAkshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर पहनें इन रंगों के कपड़ें, दिखेंगी स्टाइलिश और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा