गुजिया की स्टफिंग बच गई तो बना लें ये आसान सी डिशेज, कम मेहनत में हो जाएंगी तैयार

reuse of Leftover mawa stuffing of gujiya: गुजिया बनाने के बाद मावा वाली स्टफिंग थोड़ी सी या ज्यादा सी बच गई है तो आप इसे इन 7 आसान और झटपट बन जाने वाली डिशेज की मदद से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

AparajitaMar 04, 2026 04:31 pm IST
1/8

बची हुई गुजिया की स्टफिंग से बनाएं आसान डिशेज

होली के पहले ही सारे घरों में गुजिया बन गई होगी। लेकिन कई बार मावा वाली स्टफिंग ज्यादा बन जाती है। जिसे बचाकर फ्रिज में रख दिया जाता है। अब दोबारा से अगर गुजिया बनाने का टाइम नहीं मिला तो ये स्टफिंग यूं ही फ्रिज में पड़ी रह जाती है। लेकिन आप इस स्वीट मावा स्टफिंग से दूसरी डिशेज बनाकर रेडी कर सकती हैं।

2/8

बनाएं टेस्टी मालपुए

गुजिया की बची हुई स्टफिंग की मदद से मालपुआ बनाकर तैयार कर लें। बस मावा की स्टफिंग को मिक्सर जार में डालें। साथ ही दूध डालकर पीस लें। जिसस स्मूद पेस्ट बन जाएं और सारे ड्राई फ्रूट्स भी पिस जाएं। बस अब इसमे मैदा या आटा डालकर एक बार फिर चलाएं और पेस्ट को बिल्कुल स्मूद बना लें। कड़ाही में तेल डालें और मालपुए तैयार करें। साथ ही चाशनी बनाकर उसमे तैयार मालपुए डालें। ये बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार होते हैं।

3/8

पूरनपोली या स्वीट पराठा

बची हुई स्टफिंग को आप गेंहू के आटे में भरकर मीठे पराठे तैयार कर सकते हैं। वहीं अगर इस खोवे में थोड़ा सा भुना बेसन मिला कर स्टफिंग तैयार कर लें तो टेस्टी पूरनपोली बनकर तैयार हो जाएगी।

4/8

बनाएं बर्फी

मावे की स्टफिंग को गैस पर कड़ाही में डालकर गर्म करें और साथ में इसमे थोड़ी सी सूजी को भूनकर मिलाएं और घी डालें। अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप ट्रे में घी की कोटिंग करें और इस मिक्सचर को फैलाकर बर्फी शेप में काट लें। या फिर इनके लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

5/8

कुल्फी तैयार कर लें

गुजिया के बचे हुए स्टफिंग को मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। जिससे सारा ड्राईफ्रूट्स वगैरह स्मूद हो जाए। अब उबलते दूध में डालकर कुछ देर पकाएं और फिर से मिक्सी में डालकर चलाएं। बस तैयार हो गया कुल्फी का मिक्सचर इसे फ्रीजर में सेट करें और ठंडा-ठंडा होली के अगले दिन सर्व करें।

6/8

मावा स्टफ्ड ब्रेड रोल

अगर घर में सब मीठे के शौकीन हैं तो इन गुजिया के बचे हुए मावा स्टफिंग को ब्रेड में स्टफ करके स्टफ्ड ब्रेड रोल तैयार कर सकती हैं। फिर इसे चाहे डीप फ्राई करें या फिर एयर फ्रायर में गोल्डन रोस्ट करें। ये दोनों तरीके से ही टेस्टी लगता है। आप चाहें तो इसमे चॉकलेट फ्लेवर को भी ऐड कर सकती हैं।

7/8

चावल की खीर का टेस्ट बढ़ाएं

अगर आपके पास बहुत थोड़ी सी स्टफिंग बची है तो इसका इस्तेमाल चावल की खीर में भी कर सकती हैं। चावल की खीर बनाने के बाद ऊपर से इस स्टफिंग को डाल दें। ये ना केवल स्वीटनर का काम करेगी बल्कि खीर का टेक्सचर भी गाढ़ा बना देगी। जिससे टेस्ट डबल हो जाएगा।

8/8

हलवा

बचे हुए गुजिया की स्टफिंग से हलवा भी तैयार कर सकती हैं। सिंपल सूजी को घी में भूनकर सुनहरा कर लें। फिर इसमे मिठास डालने की बजाय इसी स्टफिंग को डालें। उसके बाद स्वादानुसार जरूरत हो तो चीनी डालें। बस पानी डालकर पका लें और तैयार हो जाएगा टेस्टी, क्रीमी हलवा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगुजिया की स्टफिंग बच गई तो बना लें ये आसान सी डिशेज, कम मेहनत में हो जाएंगी तैयार