Fire Safety Tips: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हो जाएं अलर्ट! घर में आग लगे तो तुरंत करें ये 5 काम, ऐसे बचाएं अपनी जान

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में भीषण आग गई, जिसमें करीब 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस हादसे ने फिर से होटलों में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अगर कभी ऐसी ही आग घर या बिल्डिंग में लग जाए तो क्या करना चाहिए, हम आपको बताने जा रहे हैं।

Deepali SrivastavaJun 03, 2026 04:59 pm IST
1/8

दिल्ली के मालवीय नगर में हादसा

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लॉरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर होटल और बिल्डिंग्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग होटल या घर में खुद को सुरक्षित मानकर चैन की नींद सोते हैं, लेकिन सुरक्षा में छोटी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं और गर्मियों में ऐसे मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। कभी AC ब्लास्ट, तो कभी शॉर्ट सर्किट की वजह से घरों में आग लग जाती है। ऐसे में अगर अचानक घर में आग लग जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको 5 ऐसे जरूरी फायर सेफ्टी टिप्स (Fire Safety Tips) बताएंगे, जो मुश्किल समय में आपकी और परिवार की जान बचा सकते हैं।

2/8

1. बिजली और गैस सप्लाई बंद करें

अगर पॉसिबल हो तो सबसे पहले घर की बिजली और गैस की सप्लाई बंद कर दें। बिजली और गैस से सबसे ज्यादा आग फैलने का खतरा रहता है। अगर ये दोनों चीजें बंद रहेंगे, तो खतरा थोड़ा कम रहेगा। अगर आग ज्यादा फैल चुकी हो, तो बंद करने में समय बर्बाद न करें।

3/8

2. तुरंत घर से बाहर निकलें

अगर घर में आग लग जाए तो सबसे पहले खुद और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करें। आपने आसपास जो भी मोटा कपड़ा या चादर हो उसे ओढ़कर सब लोग बाहर निकलें। मोटी चीजों को ओढ़ने से आग शरीर को जल्दी नहीं झुलसा पाएगी।

4/8

3. धुएं से करें बचाव

आग के धुएं से खुद को और बाकि लोगों को बचने के लिए कहें। इसके लिए अपनी नाक हाथ या किसी कपड़े से ढक लें और सिर को नीचे की ओर झुकाकर चलें। ऐसा करने से आपकी नाक में धुआं नहीं घुसेगा। धुआं जाने से आपको खांसी आने लगेगी और आप ज्यादा देर तक चल नहीं पाएंगे।

5/8

4. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें

अगर आप बिल्डिंग में रहते हैं और भागने की कोशिश कर रहे हैं, तो लिफ्ट का सहारा बिल्कुल न लें। ऐसे मामलों में बिजली अक्सर काट दी जाती है और ऐसे में आप लिफ्ट में फंसकर रह जाएंगे। हमेशा सीढ़ियों से ही नीचे की ओर उतरें और बाहर जाएं।

6/8

5. फायर सेफ्टी बटन या ब्रिगेड को कॉल करें

आग लगते ही सबसे पहले फायर ब्रिगेड को कॉल करें और फायर सेफ्टी अलार्म या बटन को दबाएं। अगर आपके आसपास फायर एक्सटिंग्विशर है तो उससे आग बुझाने की कोशिश करें। इन चीजों को करने से आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा और मदद के लिए लोग भी पहुंच जाएंगे।

7/8

घर में आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं

क्या करें- शांत रहने की कोशिश करें। बच्चे और बुजुर्गों को पहले बाहर निकालें। फायर एक्सटिंग्विशर का सही इस्तेमाल करें और इमरजेंसी नंबर को हमेशा फोन में सेव करके रखें। क्या न करें- आग लगने पर वापस सामान लेने न जाएं। धुएं वाले कमरे में सीधे खड़े होकर न चलें। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। घबराकर भागने की गलती न करें।

8/8

सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान

घर में आग लगने जैसी घटनाएं कभी भी हो सकती हैं। ऐसे में थोड़ी सावधानी और सही जानकारी बड़े हादसे को होने से टाल सकती है और जान भी बच सकती है। घर में फायर अलार्म, एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी प्लान जरूर रखें। इसके बारे में खुद भी पूरी जानकारी रखें और बच्चों को भी सिखाएं। अगर कोई मुसीबत आ जाए, तो सभी लोग आसानी से इससे निकल सकेंगे।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलFire Safety Tips: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हो जाएं अलर्ट! घर में आग लगे तो तुरंत करें ये 5 काम, ऐसे बचाएं अपनी जान