सर्दियों में बनाकर खाएं ये 7 तरह के भरवां पराठे, स्वाद भी मिलेगा और वेट लॉस भी होगा!

सर्दियों में आप भरवां पराठों का मजा ले कर भी वेट लॉस कर सकते हैं। कुछ ऐसे पराठे हैं, जो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स हैं। थोड़े कम घी तेल के साथ इन्हें बनाकर खाया जाए, तो ये काफी अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

Anmol ChauhanJan 05, 2026 06:13 pm IST
1/8

वेट लॉस के लिए भरवां पराठे

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम भरवां पराठे खाने का मजा ही कुछ और है। इन दिनों सुबह के नाश्ते में कभी आलू, कभी गोभी, कभी बथुआ और मेथी जैसी हरी सब्जियों के पराठे बनते हैं, जो खाने में बड़े स्वाद लगते हैं। लेकिन जो लोग वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, वो पराठे खाने से जरा डरते हैं कि ये कहीं उनका वजन ना बढ़ा दें। गुड न्यूज ये है कि सर्दियों में आप भरवां पराठों का मजा ले कर भी वेट लॉस कर सकते हैं। कुछ ऐसे पराठे हैं, जो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स हैं। थोड़े कम घी तेल के साथ इन्हें बनाकर खाया जाए, तो ये काफी अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

2/8

पनीर पराठा

पनीर पराठा प्रोटीन रिच होता है और काफी टेस्टी और फिलिंग भी होता है। पनीर में हल्के मसाले, प्याज, अजवाइन, चाट मसाला और हरी मिर्च डालकर स्टफिंग बनाएं और भरवां पराठे बना लें। बिल्कुल ना के बराबर तेल या घी का इस्तेमाल करें। ये पराठे आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करेंगे और साथ ही वेट लॉस में भी मदद करेंगे।

3/8

मेथी का पराठा

सर्दियों में मेथी के पराठे आपको जरूर खाने चाहिए। गेहूं के आटे में अजवाइन, नमक, हल्के मसाले और मेथी पत्ता डालकर आटा गूंथ लें और बिल्कुल ना के बराबर तेल में पराठे सेंक लें। मेथी में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर स्पाइक को कम करता है। ये भूख को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वेट लॉस में हेल्प मिलती है।

4/8

अंडा पराठा

अंडा पराठा सुबह ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अंडे में प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इसे एक हेल्दी मील बनाते हैं। इसके लिए पहले पराठे को तिकोने शेप में बेल लें और अच्छे से हल्का तेल लगाकर सेंक लें। इसके बाद एग यॉक में प्याज और नमक मिलाकर पराठे के अंदर डालें और दोबारा सेंक लें।

5/8

पालक का पराठा

सर्दियों में पालक का पराठा भी आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती हैं, फाइबर ज्यादा होता है और कई पोषक तत्व भी होते हैं। बनाने के लिए पालक की प्यूरी, नमक, अजवाइन, मिर्च डालकर आटा गूंथ लें और ना के बराबर तेल में पराठे सेंक लें।

6/8

मूली के पराठे

वेट लॉस की सोच रहे हैं तो सर्दियों की सब्जी मूली को भी अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। इसके पराठे बड़े टेस्टी लगते हैं। सबसे पहले मूली की स्टफिंग बना लें, इसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, हरा धनिया, गरम मसाला, धनिया पाउडर डालकर मिश्रण तैयार करें और पराठे बना लें। बिल्कुल कम तेल या घी का इस्तेमाल करें ताकि पराठे हेल्दी हों।

7/8

चुकंदर पराठा

चुकंदर पराठा भी एक डिलीशियस ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जो आप वेट लॉस के दौरान ट्राई कर सकते हैं। बीटरूट में आयरन, पोटैशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन मौजूद होता है। पाचन के लिए भी ये काफी अच्छा होता है। बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करें, एक्सट्रा पानी निकालें, इसमें नमक और बेसिक मसाले डालकर स्टफिंग बना लें। इनसे बहुत ही टेस्टी पराठे बनते हैं।

8/8

सोया पराठा

सोया चंक को दरदरा कर लें। एक पैन में हींग, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च के साथ इन्हें फ्राई करें और साथ ही बेसिक मसाले भी एड करें। इस स्टफिंग से पराठे बनाकर तैयार कर लें। ये पराठे प्रोटीन रिच होते हैं और इन्हें खाने के बाद भूख भी काफी देर तक नहीं लगती। वेट लॉस के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसर्दियों में बनाकर खाएं ये 7 तरह के भरवां पराठे, स्वाद भी मिलेगा और वेट लॉस भी होगा!
;;;