लहंगा-साड़ी से हटकर कुछ खास पहनना है? इस शादी सीजन ये 7 एथनिक आउटफिट ट्राई करें!

Ethnic Outfits: अगर आप सबसे अलग हटकर दिखना जाती हैं, तो लहंगे-साड़ी में तो बात बन नहीं बनेगी। अगर आप एथिनिक वियर में ही कुछ अलग हटकर ढूंढ रही हैं, तो ये ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं।

Anmol ChauhanDec 18, 2025 04:30 pm IST
1/8

लहंगे-साड़ी की जगह पहनें ये एथनिक आउटफिट

शादियों में ज्यादातर महिलाएं या तो साड़ी स्टाइल करती हैं या लहंगे। किसी खास की शादी हो, तो लहंगे या भारी सी साड़ी के अलावा कोई ऑप्शन समझ नहीं आता। अब अगर आप सबसे अलग हटकर दिखना जाती हैं, तो लहंगे साड़ी में तो बात बन नहीं बनेगी। इसके अलावा क्या कोई दूसरे ऑप्शन हैं? बिल्कुल हैं, अगर आप एथिनिक वियर में ही कुछ अलग हटकर ढूंढ रही हैं, तो ये ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। (Images Credit: Pinterest)

2/8

रॉयल लुक के लिए अनारकली सूट

अनारकली सूट एकदम रॉयल लुक देते हैं। आमतौर पर इन्हें प्लाजो या चूड़ीदार पैंट के साथ वियर किया जाता है। हालांकि आजकल नी लेंथ अनारकली कुर्ते के साथ घेरदार स्कर्ट और दुपट्टा ट्रेंड में है। ये कॉम्बिनेशन ज्यादा हेवी और एलिगेंट लुक देता है।

3/8

दुपट्टा विद गाउन ट्राई करें

साड़ी या लहंगे से हटकर आप एथनिक गाउन भी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी एलिगेंट लुक देते हैं। आजकल दुपट्टे के साथ हेवी एंब्रॉयडरी वाले घेरदार गाउन काफी ट्रेंड में हैं। आप ऑकेजन और अपने टेस्ट के हिसाब से मिनिमल या हेवी गाउन सिलेक्ट कर सकती हैं।

4/8

फ्लेयर्ड शरारा पहनें

किसी खास की शादी है, तो फ्लेयर्ड शरारा आपके लिए लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। शॉर्ट लेंथ कुर्ती के साथ ये काफी स्टाइलिश लगते हैं। मैचिंग दुपट्टे के साथ बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक आता है।

5/8

इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज

इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज उन गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं, जिन्हें ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच पसंद है। जैकेट आउटफिट्स, गाउन या ड्रेप्ड आउटफिट्स शादी में अलग और यूनिक लुक देते हैं। कुछ हटकर ट्राई करना है, तो इस बार ऐसा ही एक आउटफिट ट्राई करें।

6/8

धोती पैंट्स के साथ कुर्ता

धोती पैंट्स के साथ कुर्ता एक ट्रेंडी ऑप्शन हैं। बेल्ट और एक्सेसरीज के साथ पेयर कर के आप स्टाइलिश और फंकी लुक क्रिएट कर सकती हैं। हल्दी, मेंहदी जैसे फंक्शन में स्टाइल करने के लिए ये एक कंफर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन हैं।

7/8

पटियाला सूट देगा देसी लुक

सबसे अलग और एकदम देसी कुड़ी लुक चाहती हैं, तो पटियाला सूट पहन सकती हैं। परांदे वाली चोटी, जूतियां और हाथों में चूड़े; लुक इतना सुंदर आयेगा कि हर कोई बस आपको ही निहारता रह जाएगा।

8/8

एथनिक स्कर्ट

लहंगे जैसा फ्लो चाहती हैं लेकिन कुछ अलग हटकर ट्राई करना है, तो एथनिक स्कर्ट टॉप ट्राई कर सकती हैं। इसे आप एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते, क्रॉप टॉप या लॉन्ग जैकेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में हेवी लगती है और लाइट और मैनेजेबल भी होती है।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइललहंगा-साड़ी से हटकर कुछ खास पहनना है? इस शादी सीजन ये 7 एथनिक आउटफिट ट्राई करें!
;;;