
शादियों के फंक्शन में साड़ी से परफेक्ट ऑप्शन कुछ नहीं। अब इसके लिए आप डिजाइनर साड़ियां ले लेती हैं, लेकिन असली लुक तो तभी आता है, जब आप फैंसी ब्लाउज स्टिच कराएं। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी ब्लाउज डिजाइन ले कर आए हैं, जो ट्रेंड में हैं। नई साड़ी ले रही हैं, तो ये डिजाइन स्टिच करा सकती हैं। (All Images Credit: Pinterest)

2/9सिंगल डोरी की जगह ये डबल डोरी वाला पैटर्न स्टिच करा सकती हैं। हेवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज पीस में ये परफेक्ट रहेगा। ब्लाउज को और भी हेवी लुक देने का काम करेंगी लटकन, जिन्हें आप बैक पर या स्लीव्स पर भी अटैच करा सकती हैं।

3/9ये ब्लाउज डिजाइन भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देगा। इसमें मैचिंग पैच वर्क है, जो देखने में बहुत ही स्टाइलिश लगता है। अगर आपको थोड़े सिंपल और मिनिमल डिजाइन पसंद हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं।

4/9आजकल पर्ल और बीड्स वाले ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं। आप कुछ इस तरह बैक पर पर्ल वाली डोरी डिजाइन करा सकती हैं। ये देखने में बेहद ही फैंसी लगता है और आपके ब्लाउज को डिजाइनर लुक देता है।

5/9ब्लाउज की बैक पर आप नेट फैब्रिक भी अटैच करा सकती हैं। ये काफी फैंसी लुक देता है। खासतौर से अगर आपकी साड़ी या लहंगा नेट फैब्रिक का है तो ये पैटर्न आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।

6/9हेवी कढ़ाई वाला ब्लाउज पीस है, तो उसे और भी फैंसी लुक देने के लिए हेवी लटकन अटैच कराएं। साथ में ये स्टाइलिश नेकलाइन भी बेहद खूबसूरत लुक देगी।

7/9बैकलेस ब्लाउज की जगह ये ट्रेंडी डिजाइन भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें नीचे की तरह डोरी अटैच की जाती है, जो परफेक्ट फिटिंग भी देती है और स्टाइलिश लुक भी। सिंपल ब्लाउज पीस हो या एंब्रॉयडरी वाला, ये आप हर किसी में ट्राई कर सकती हैं।

8/9ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन भी आप ट्राई कर सकती हैं। ये काफी फैंसी लुक देगा। बैकलेस ब्लाउज की दीवानी हैं, तो ये पैटर्न ट्राई करें। आपका सिंपल ब्लाउज पीस भी काफी अट्रैक्टिव लगेगा।

9/9कुछ इस तरह का डिजाइन भी आपके हेवी ब्लाउज पीस के लिए परफेक्ट रहेगा। ये डबल डोरी पैटर्न है, जो देखने में काफी फैंसी लगता है। इसमें लटकन अटैच करा के आप और भी सुंदर लुक क्रिएट कर सकती हैं।
