
साल 2026 में ट्रेडिशनल एक्सेसरीज का ट्रेंड लौटकर वापस आ रहा है। इन्हीं में से एक हैं वेस्ट चेन, जो मॉडर्न गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। कमर पर पहने जाना वाला ये गहना कमरबंद का ही स्टाइलिश और मॉडर्न अंदाज है, जो पूरे लुक का कायापलट कर देता है। गर्ल्स इसे क्रॉप टॉप, डेनिम जैसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ तो स्टाइल कर ही रही हैं, लेकिन साड़ी के साथ जो इसका लुक आता है उसका जवाब नहीं। अगर आप भी साड़ी पहनती हैं तो वेस्ट चेन स्टाइल कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं। (All Images Credit- Pinterest, Instagram)

2/8डबल लेयर वाली वेस्ट चेन आजकल का ट्रेंडी फैशन है। गर्ल्स ये लुक काफी पसंद कर रही हैं। इसमें चेन बिल्कुल पतली होती है लेकिन डबल लेयर वाली होती है। साड़ी के साथ तो ये बहुत ही ज्यादा फैंसी लगती है।

3/8थोड़े हेवी लहंगे या साड़ी के साथ वेस्ट चेन भी थोड़ी हेवी ही अच्छी लगती है। ऐसे में ये गोल्ड और पर्ल वाला फैंसी डिजाइन काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। किसी खास मौके के लिए रेडी हो रही हैं तो ये एक ज्वैलरी पीस आपके लुक पूरे में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

4/8गोल्ड ज्वैलरी की बात ही अलग है। कोई भी मौका हो ये हमेशा ही अच्छी लगती है। ऐसे में आप ये वाला ट्रेडिशनल डिजाइन बनवा सकती हैं, जो काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। ये चेन डिटेलिंग वाला डिजाइन है जिसे आप हर तरह की साड़ी के साथ आराम से स्टाइल कर सकती हैं।

5/8आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर में भी वेस्ट चेन ले सकती हैं। ये काफी ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश लगती है। साड़ी के साथ आप डायल वियर में भी ऐसे सिंपल डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं। गोल्ड ज्वैलरी की जगह सिल्वर पसंद करती हैं, तब तो ये आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

6/8स्टोन वर्क में आप इस तरह की सुंदर सी वेस्ट चेन ले सकती हैं। ये काफी मॉडर्न सा लुक देती है। साड़ी सिंपल सी है तो साथ में ऐसी वेस्ट चेन स्टाइल करें, लुक इतना स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगेगा कि आप भी देखती ही रह जाएंगी।

7/8मॉडर्न गर्ल्स ऐसे ही सिंपल और एलिगेंट से पैटर्न पसंद करती हैं। आप भी चाहें तो पतली सी चेन वाला कुछ इस तरह का डिजाइन ले सकती हैं। साड़ी के अलावा वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी इसे काफी खूबसूरती के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

8/8पर्ल किसी भी ज्वैलरी पीस को काफी ज्यादा एलिगेंट और क्लासी सा लुक देते हैं। आप भी कुछ इसी तरह का पतली चेन और पर्ल डिटेलिंग वाली वेस्ट चेन ले सकती हैं। कोई खास मौका हो या डेली वियर के लिए भी, ये एकदम परफेक्ट डिजाइन रहेगा।
