Vat Savitri vrat 2026: लाल चूड़ियां पहन रहीं तो बैंगल्स के साथ ऐसे बनाएं सेट, देखें 8 डिजाइन

Vat Savitri Vrat 2026: लाल चूड़ियां सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। वट सावित्री व्रत के पावन मौके पर आप भी लाल चूड़ियां पहन रही हैं, तो इस तरह से सेट बनाकर ट्राई कर सकती हैं। यहां कुछ फैंसी आइडियाज दिए गए हैं।

Anmol ChauhanMay 15, 2026 06:49 pm IST
1/9

लाल चूड़ियों से बढ़ जाएगी हाथों की शोभा

वट सावित्री व्रत का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पूरे सोलह शृंगार के साथ तैयार होती हैं और अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इन्हीं सोलह शृंगार में लाल रंग की चूड़ियां भी काफी महत्व रखती हैं। इन्हें सुहाग की निशानी माना जाता है। आप भी सूट-साड़ी पहनकर पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो लाल चूड़ी के सेट बनाने के ये आइडियाज आपके बड़े काम आएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी स्टाइल चुन सकती हैं, हाथों की शोभा में चार चांद लग जाएंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

घुंघरू बैंगल्स के साथ बनाएं सेट

आजकल घुंघरू बैंगल्स काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में एक सेट तो आपको भी ले लेना चाहिए। इसके साथ आप अपनी सिंपल चूड़ियों को अरेंज कर के सेट बना सकती हैं, बहुत ही सुंदर लुक आता है। अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन वर्क है तो गोल्डन बैंगल्स ले सकती हैं, वहीं सिल्वर कढ़ाई वाली साड़ी के लिए सिल्वर बैंगल्स काफी फैंसी लगेंगे।

3/9

स्टोन वाली चूड़ियों के साथ सुंदर लगेंगे हाथ

जरूरी नहीं है कि हर बार बैंगल्स के साथ ही चूड़ियों का सेट बनाया जाए। आप सेम कलर में और गोल्डन रंग में स्टोन वाली चूड़ियों के साथ भी सुंदर सा सेट बना सकती हैं। साड़ी में कोई दूसरा रंग भी या चाहें तो कॉन्ट्रास्ट शेड में चूड़ियां ले कर काफी प्यारा सा सेट तैयार हो जाएगा।

4/9

हेवी गोल्डन बैंगल्स के साथ पेयर करें

नई नवेली बहू हैं या त्यौहार पर थोड़ा हेवी लुक चाहती हैं, तो इस तरह के स्टेटमेंट गोल्ड बैंगल्स के साथ भी अपनी चूड़ियों को पेयर कर सकती हैं। इसमें गोल्डन बैंगल्स के साथ स्टोन वर्क वाली चूड़ियां भी हैं, जो मिक्स हो कर काफी हेवी और रॉयल लुक दे रही हैं।

5/9

बीच में एक बैंगल लगाकर बनाएं सेट

अगर आपके पास एक हेवी स्टेटमेंट बैंगल है, तो उसे आप इस तरह से चूड़ियों के बीच में सेट कर के पहन सकती हैं। ये काफी ज्यादा फैंसी और यूनिक लुक लगता है। अगर चाहें हो चूड़ियों के आगे-पीछे आप सेम शेड में या गोल्डन रंग में स्टोन वाली चूड़ियां वियर कर सकती हैं।

6/9

भरे-भरे हाथों के लिए बैंगल्स सेट

त्योहारों पर भरे भरे हाथ ही अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप बैंगल्स और चूड़ियों का ये खूबसूरत सा सेट बना सकती हैं। इसमें काफी सारे छोटे बैंगल्स और स्टेटमेंट बैंगल्स का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जो पहनने के बाद तो और भी स्टाइलिश लुक देता है।

7/9

दोनों हाथों में अलग-अलग चूड़ियां

आजकल दोनों हाथों में अलग-अलग रंग की चूड़ियां पहनने का ट्रेंड है। अगर आप भी अपने लुक के साथ थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो ये स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। आपको सिर्फ सिंपल सी चूड़ियां पहननी हैं, लुक इतना स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगेगा कि हर कोई देखता रह जाएगा।

8/9

मेटल की चूड़ियों के साथ सेट बनाएं

कांच और मेटल की चूड़ियों को मिक्स एंड मैच कर के भी काफी प्यारा सा सेट बनाया जा सकता है। कुछ स्टाइलिश और अलग हटकर ट्राई करना है, तो ऐसे सेट बनाकर पहनें। आप मेटल की जगह वेलवेट की चूड़ियों के साथ भी मिक्स एंड मैच कर सकती हैं, काफी फैंसी सा लुक लगता है।

9/9

गोल्डन बैंगल्स के साथ ट्रेडिशनल लुक

वट सावित्री व्रत वाले दिन बिल्कुल पारंपरिक लुक चाहती हैं तो अपने गोल्ड के बैंगल्स के साथ रेड चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं। यकीन मानिए साड़ी के साथ इससे सुंदर स्टाइल कोई दूसरा नहीं लगेगा। आप दो या तीन बैंगल्स अपनी पसंद के हिसाब से चूड़ियों के बीच में सेट कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलVat Savitri vrat 2026: लाल चूड़ियां पहन रहीं तो बैंगल्स के साथ ऐसे बनाएं सेट, देखें 8 डिजाइन