
वैलेंटाइन डे 2026 का इंतजार प्रेमी जोड़े पूरे साल बड़ी बेसब्री से करते हैं। यही वो दिन होता है जब दिल में छिपे जज्बात शब्दों से ज्यादा उपहार के जरिए एक दिल से दूसरे के दिल में पहुंचते हैं। यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही कपल्स अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा गिफ्ट पहले ही खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे भी उपहार होते हैं, जो रिश्ते में प्यार बढ़ाने की जगह कपल्स के बीच ब्रेकअप का कारण बन जाते हैं।

2/5वैक्यूम क्लीनर, पोंछा या डस्टबिन जैसे गिफ्ट्स चाहे कितने भी हाई-टेक क्यों न हो, लेकिन रोमांस की हत्या करने वाले होते हैं। यह गिफ्ट प्यार नहीं, बल्कि 'काम' की याद दिलाता है। ऐसा लगता है जैसे आप कह रहे हों, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे, अब जाओ और सफाई करो।'

3/5सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि ज्यादातर लोग गिफ्ट में घड़ी देना पसंद करते हैं। जबकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घड़ी व्यक्ति के वक्त को बांधकर रिश्ते में दूरियां पैदा करने की संभावना बनाए रखती है। बावजूद इसके अगर आपको लगता है कि आपको अपने पार्टनर को घड़ी उपहार में देनी चाहिए तो उससे बदले में 10 या 5 रुपये ले लें। ऐसा करने से वह उपहार न रहकर एक खरीद बन जाएगा, जो उसके दोष को खत्म कर देगा।

4/5जब तक पार्टनर आपसे खुद ऐसा करने के लिए ना कहे, अपनी तरफ से उन्हें कभी भी जिम मेंबरशिप या वजन कम करने वाली कोई भी सलाह और चीज गिफ्ट में ना दें। ऐसा करना आपके लिए आफत को बुलावा देना हो सकता है। आपका यह उपहार पार्टनर को फील करवा सकता है कि आप उन्हें पसंद नहीं करते हैं। यह गिफ्ट आत्मविश्वास बढ़ाने के बजाय रिश्ते में कड़वाहट ला सकता है।

5/5गिफ्ट में काले रंग की चीजें या कपड़े भी नहीं देने चाहिए। वैलेंटाइन डे पर साथी को काले रंग की चीजें या कपड़े देने से प्रेम जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
