Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबियर हग से फोरहेड हग तक...ये हैं दिल में उतरने वाले 7 तरह के हग्स और उनके मतलब

बियर हग से फोरहेड हग तक...ये हैं दिल में उतरने वाले 7 तरह के हग्स और उनके मतलब

Types Of Hugs And Their Meaning : क्या आप जानते हैं पार्टनर को दी जाने हर हग एक जैसी नहीं होती है। अलग-अलग तरह से गले लगाने के पीछे एक गहरा मतलब छिपा होता है। तो पार्टनर को गले लगाने से पहले जान लें किस तरह गले लगाने का क्या खास मतलब होता है।

Manju MamgainFeb 12, 2026 11:20 am IST
1/7

एक नहीं 7 तरह के होते हैं हग, ये है इनका असल मतलब

वेलेंटाइन वीक के हर स्पेशल दिन में हवा में एक अलग ही प्यार की खुशबू घुली हुई रहती है। आज इस वीक का सबसे खास दिन हग डे मनाया जा रहा है। जब दिल में छिपे प्यार और जज्बातों को लफ्जों में बयां करना मुश्किल लगने लगता है तब प्यार भरी एक झप्पी बरसों की दूरियों को कम करने का काम करती हैं। क छोटा सा 'हग' वो सब कह जाता है जो बड़ी-बड़ी बातें नहीं कर पातीं। कपल्स के लिए गले मिलना सिर्फ एक स्पर्श नहीं, बल्कि एक-दूसरे के दिल की धड़कन को महसूस करने और बिना कुछ कहे 'आई लव यू' कहने का सबसे खूबसूरत जरिया भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पार्टनर को दी जाने हर हग एक जैसी नहीं होती है। अलग-अलग तरह से गले लगाने के पीछे एक गहरा मतलब छिपा होता है। तो पार्टनर को गले लगाने से पहले जान लें किस तरह गले लगाने का क्या खास मतलब होता है।

2/7

द बीयर हग (The Bear Hug)

यह सबसे प्यारा और गर्मजोशी भरा हग होता है। इसमें एक व्यक्ति दूसरे को कसकर अपनी बाहों में घेर लेता है। यह सुरक्षा, गहरे प्यार और 'बहुत दिनों बाद मिलने' वाली खुशी को दिखाता है। जब कोई आपको बीयर हग देता है, तो उसका मतलब है कि आप उनके लिए बहुत मायने रखते हैं।

3/7

द साइड हग (The Side Hug)

इसे 'फ्रेंडली हग' भी कहते हैं। इसमें दो लोग कंधे से कंधा मिलाकर एक-दूसरे के गले लगते हैं। यह आमतौर पर दोस्तों के बीच या फोटो खिंचवाते समय होता है। यह हग सहजता और दोस्ती दिखाता है।

4/7

द बैक हग (The Back Hug)

जब कोई पीछे से आकर आपको गले लगाता है, तो उसे 'बैक हग' कहते हैं। यह सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक है। कपल्स के बीच यह बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह एक-दूसरे के प्रति देखभाल और गहरा प्यार होने का प्रतीक है।

5/7

फोरहेड हग (Forehead Hug)

माथे को माथे से टिकाना भावनाओं को व्यक्त करने का एक बहुत ही गहरा और रूहानी तरीका है। इसे अक्सर 'Soul Connection' का संकेत माना जाता है। यह हग शारीरिक आकर्षण से कहीं ज्यादा मानसिक जुड़ाव और सम्मान को दिखाता है। जब कोई अपना माथा आपके माथे से टिकाता है, तो वह बिना बोले कह रहा होता है कि 'मैं तुम्हारी कद्र और तुम्हारी परवाह करता हूं।

6/7

लॉन्ग हग (The Long Hold Hug)

लंबे समय तक रुकने वाला यह हग बहुत दिन बाद किसी दोस्त या अपने पार्टनर से मिलकर किया जाता है। लंबे समय तक इस तरह हग करना बेहद करीबी का एहसास दिलाता है। यह हग कपल्स को सुकून देता है। जब कोई आपको काफी देर तक छोड़ता नहीं और बस गले लगा रहता है। यह तब होता है जब कोई आपको बहुत याद कर रहा हो।

7/7

द वेस्ट हग (The Waist Hug)

कमर से गले लगाना या 'द वेस्ट हग' (The Waist Hug) प्यार जताने का एक बेहद रोमांटिक और भरोसेमंद तरीका है। यह हग अक्सर उन लोगों के बीच होता है जो एक-दूसरे के बहुत करीब होते हैं। जब कोई आपको कमर से पकड़कर गले लगाता है, तो वह आपके बहुत करीब आ जाता है। यह इस बात का संकेत है कि वह आपके साथ पूरी तरह से सहज (comfortable) है और उसे आप पर पूरा भरोसा है।

;;;