Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवैलेंटाइन वीक में अनन्या पांडे के इन 7 लुक्स से लें टिप्स, ड्रेस से लेकर मेकअप दिखेगा परफेक्ट

वैलेंटाइन वीक में अनन्या पांडे के इन 7 लुक्स से लें टिप्स, ड्रेस से लेकर मेकअप दिखेगा परफेक्ट

Valentine Week 7 looks From Ananya Panday: वैलेंटाइन वीक शुरू होने के साथ ही अपनी फर्स्ट डेट और स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास लुक की तलाश में हैं तो अनन्या पांडे के इन लुक्स को कॉपी कर सकती है। देख लें ड्रेस सेलेक्शन से लेकर मेकअप के लिए कैसे हो रेडी।

AparajitaFeb 05, 2026 12:50 am IST
1/9

अनन्या पांडे के 7 लुक्स से हों इंस्पायर

वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। अब प्यार करने वालों का सप्ताह है तो सब कुछ खास होगा। गर्ल्स अपनी फर्स्ट डे से लेकर स्पेशल वैलेंटाइन वीक के लिए पहले से ही अपने लुक्स को प्लान कर रही होंगी। खासतौर पर जेन जी हैं तो अनन्या पांडे के इन स्टनिंग एंड ग्रेसफुल लुक्स से इंस्पायर हो सकती है। रोज डे से लेकर हग डे, किस डे और वैलेंटाइन के 7 दिन के लिए चुनें अनन्या पांडे के ब्यूटीफुल लुक्स।

2/9

रोज डे

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे पर होना है रेडी को अनन्या पांडे की तरह पोल्का डॉट डिजाइन की ड्रेस को चुनें। जिस पर गुलाब की डिजाइन हो पर आप खुद गुलाब के फूल सी पिंक लगकर कॉमन ना बनें। अनन्या पांडे का ये लुक रोज डे के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

3/9

प्रपोज डे

प्रपोज डे का दिन स्पेशल है। वैलेंटाइन बनने का प्रपोजल एक्सेप्ट करना है तो इस ग्रेसफुल ड्रेस को पहनकर रेडी हों। जिसमे स्टाइल और ग्लैमर का कॉम्बो ऑफ शोल्डर टॉप और मिड लेंथ स्कर्ट है। अनन्या पांडे की तरह इस लुक को हाई बन और गॉर्जियस आई मेकअप के साथ कंप्लीट करें।

4/9

चॉकलेट डे लुक

चॉकलेट डे पर रेडी होने के लिए अनन्या पांडे का ये लुक परफेक्ट है। लांग डेनिम स्कर्ट और शर्ट के साथ टैंक टॉप और मिनिमल मेकअप चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है।

5/9

टैडी डे लुक

टैडी डे पर रेडी होना है तो सिंपल बट chic लुक को कैरी करें। जिसे देखते ही आपका वैलेंटाइन फ्लैट हो जाए। अनन्या पांडे की तरह फ्रिल वाली ड्रेस और बोल्ड नेकलाइन लुक को कैरी कर सकती हैं।

6/9

प्रॉमिस डे लुक

अनन्या पांडे की तरह प्रॉमिस डे पर बिल्कुल एलिगेंट लुक में रेडी हो। कंफर्टेबल पैंट और साथ में स्टाइलिश टॉप और हाई स्लीक बन इस दिन के लिए परफेक्ट है।

7/9

हग डे लुक

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे पर ब्यूटीफुल सी सैटिन ड्रेस को पहनकर रेडी हो सकती हैं। जिसमे आपका लुक देखकर ही पार्टनर तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा। अनन्या पांडे की ये सैटिन ड्रेस हग डे के लिए परपेक्ट हो सकती है।

8/9

किस डे लुक

किस डे पर पार्टनर को पूरी तरह से इंप्रेस करना है तो रेड बैकलेस ड्रेस पहनना तो बनता है। जिसे देखकर ही तारीफ निकल पड़े। अनन्या पांडे की तरह बैकलेस रेड जंपसूट वाले लुक में किस डे के लिए रेडी हो सकती हैं।

9/9

वैलेंटाइन डे लुक

वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर बस खूबसूरती लांग रेड ड्रेस को पहनकर रेडी हों। जिसमे आप गॉर्जियस दिखें और बस आपका वैलेंटाइन आपको देखता ही रह जाए। अनन्या पांडे की ये लांग रेड ड्रेस परफेक्ट वैलेंटाइन लुक हो सकता है।