Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलचेहरा साफ करने के लिए करते हैं वेट वाइप्स का इस्तेमाल, ये 5 साइड इफेक्ट्स बढ़ा सकते हैं टेंशन

चेहरा साफ करने के लिए करते हैं वेट वाइप्स का इस्तेमाल, ये 5 साइड इफेक्ट्स बढ़ा सकते हैं टेंशन

Hidden Dangers of Using Wet Wipes for Facial Cleansing : क्या आप जानते हैं वेट वाइप्स का अधिक इस्तेमाल आपके चेहरे की रौनक छीनकर कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

Manju MamgainMon, 17 Nov 2025 10:37 PM
1/7

वेट वाइप्स यूज करने के 5 साइड इफेक्ट्स

वर्कआउट के दौरान चेहरे से पसीना पोंछने से लेकर शाम को त्वचा पर लगी धूल और मेकअप साफ करने तक के लिए, ज्यादातर लोग वेट वाइप्स का यूज करते हैं। यह समय और एनर्जी बचाने का एक आसान तरीका हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट वाइप्स का अधिक इस्तेमाल आपके चेहरे की रौनक छीनकर कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

2/7

गंभीर संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है वेट वाइप्स

वेट वाइप्स में मौजूद रसायन, सुगंध और अल्कोहल त्वचा के लिए गंभीर संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाए रखने के लिए, प्राकृतिक, सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल करना ही उचित है। आइए जानते हैं वेट वाइप्स यूज करने से चेहरे को होने वाले नुकसान।

3/7

रूखी त्वचा

वेट वाइप्स का अधिक इस्तेमाल, उसमें मौजूद अल्कोहल और रसायन की वजह से त्वचा के प्राकृतिक तेल को कम कर सकता है। जिससे त्वचा अत्यधिक रूखी हो सकती है।

4/7

संवेदनशील त्वचा के लिए समस्याएं

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो वेट वाइप्स से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। वेट वाइप्स का अधिक यूज चेहरे पर आसानी से मुहांसे या लालिमा का कारण बन सकता है। जिससे आपकी त्वचा की बनावट और भी खराब हो सकती है।

5/7

समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण

वेट वाइप्स का अधिक इस्तेमाल चेहरे पर बुढ़ापे के शुरुआती लक्षण दिखा सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से ये लक्षण जल्दी दिखाई दे सकते हैं।

6/7

केमिकल्स और खुशबू से जलन और एलर्जी

ज्यादातर वेट वाइप्स में अल्कोहल, पैराबेंस, फ्रेग्रेंस (खुशबू), फिनॉक्सीथेनॉल, मिथाइलिसोथियाजोलिनोन जैसे प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं। ये त्वचा को रूखा बनाकर खुजली, लालिमा, जलन या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (त्वचा की एलर्जी) पैदा कर सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को तुरंत रिएक्शन हो सकता है।

7/7

वेट वाइप्स के सुरक्षित विकल्प

हल्के झागदार क्लींजर या माइसेल क्लींजिंग वॉटर का इस्तेमाल करें, दोनों ही आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं। क्लींजिंग के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर लगाएं। मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा या नारियल तेल जैसे प्राकृतिक विकल्प सबसे सुरक्षित ऑप्शन हो सकते हैं।