52 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडकर का फैशन है कमाल, तीज पर ट्राई करें उनके 7 खूबसूरत लुक्स

हरतालिका तीज के खास दिन के लिए अगर आप आउटफिट्स सेलेक्ट करने को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो हम आपकी समस्या का हल लेकर आए हैं। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के ग्लैमरस लुक्स से आप फैशन टिप्स ले सकती हैं।

Deepali SrivastavaSep 06, 2026 01:06 pm IST
Follow us on Google News
1/8

हरतालिका तीज के लिए उर्मिला के लुक्स

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं साड़ी पहनती हैं लेकिन आजकल पार्टी का ट्रेंड खूब चल गया है। ऐसे में साड़ी के अलावा भी कई आउटफिट्स डिमांड में रहते हैं। तीज के दिन या पहले पार्टी मनाई जाती है, जिसमें महिलाएं ट्रेंडी आउटफिट्स सूट, साड़ी, शरारा कैरी करती हैं और व्रत से पहले अच्छी चीजें खाती हैं। अगर आप भी तीज पार्टी में शामिल होने वाली हैं, तो एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के फैशन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। उर्मिला की उम्र भले ही 52 साल हो चुकी है लेकिन फैशन के मामले में वह आज भी यंग लड़कियों को सीधी टक्कर देती हैं। आप एक्ट्रेस के कुछ लुक्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

2/8

सिल्वर साड़ी विद कोर्सेट ब्लाउज

ऑफ शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज के साथ सिल्वर साड़ी उर्मिला ने स्टाइल की है। इसके साथ उन्होंने नेट वाला दुपट्टा लिया हुआ है। ओपन हेयर और लटकन ईयरिंग्स के साथ उनका ये स्टाइल खूबसूरत लग रहा है।

3/8

हैवी बॉर्डर रेड साड़ी

रेड बॉर्डर वाली हैवी साड़ी में उर्मिला मातोंडकर फुल ट्रेडिशनल वाइब दे रही है। इस तरह की साड़ी आप भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर तीज के खास दिन पर रेड साड़ी के ऑप्शन खोज रही हैं, तो ये परफेक्ट रहेगा।

4/8

येलो-गोल्डन लॉन्ग सूट

येलो कलर में कुछ देख रही हैं, तो लॉन्ग सूट वाला ऑप्शन भी परफेक्ट हो सकता है। उर्मिला ने फ्लेयर स्टाइल में सूट कैरी किया है, जिसके साथ हाथों पर दुपट्टा लिया है। फेस्टिव सीजन के लिए ये लुक भी परफेक्ट है।

5/8

पिंक एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली लहंगा सेट

उर्मिला ने ब्लश पिंक शेड का हैवी एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली लहंगा सेट कैरी किया हुआ है। आउटफिट पर सिल्वर और शिमरी थ्रेड से बारीक फ्लोरल व ट्रेडिशनल मोटिफ्स की कढ़ाई की गई है। डीप नेकलाइन वाले फिटेड ब्लाउज को फ्लेयर्ड, फुल-लेंथ अनारकली स्कर्ट के साथ पेयर किया गया है। इसके साथ मैचिंग सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी वाला चौड़ा बॉर्डर दुुपट्टा स्टाइलिश लुक दे रहा है। क्लासी दिखना है, तो इस तरह का लुक लें।

6/8

रोज-गोल्ड शिमरी कुर्ता-शरारा सेट

उर्मिला ने रोज-गोल्ड शिमरी कुर्ता-शरारा सेट पहना है। अगर हरतालिका के लिए एथनिक+मॉडर्न आउटफिट खोज रहे हैं, तो इस तरह का लुक कैरी करें। एक्ट्रेस के स्लीवलेस, हाई-नेक लॉन्ग कुर्ते पर ऑल-ओवर शिमरी पैटर्न और सीक्विन वर्क किया गया है, जबकि नीचे मैचिंग शरारा पैंट पर शेवरॉन पैटर्न की चमकदार डिटेलिंग दिखाई दे रही है। इसके साथ हल्का ट्रांसपेरेंट, हैवी बॉर्डर वाला एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा कैरी किया है।

7/8

ग्रीन लहंगा में दिखेंगी कमाल

उर्मिला ने हैवी फ्लेयर वाला हरे रंग का लहंगा कैरी किया है, जिसमें स्लीवलेस चोली स्टाइल में ब्लाउज है। बांधनी प्रिंट वाला लहंगा किसी भी फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट हो सकता है। अगर आप तीज के लिए लहंगा लुक लेना चाहती हैं, तो इस तरह का आउटफिट चुनें।

8/8

सिल्वर मोटिफ साड़ी

नेट लुक में सिल्वर मोटिफ साड़ी भी आप तीज पार्टी के लिए चुन सकती हैं। अगर साड़ी स्टाइल करने का मन है, तो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक वाली साड़ी कैरी करें। इसे आप डीप वी नेक ब्लाउज या फिर कॉलर नेक के साथ पहनें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइल52 की उम्र में भी उर्मिला मातोंडकर का फैशन है कमाल, तीज पर ट्राई करें उनके 7 खूबसूरत लुक्स