
ब्लाउज को फैंसी लुक देने का काम छोटी-छोटी डिटेल्स ही करती हैं, जैसे- लटकन हमेशा से ही काफी पॉपुलर रही हैं। ब्लाउज की बैक पर लगी हुई लटकन देखने में काफी सुंदर लगती हैं और ब्लाउज को हेवी लुक भी देती हैं। लटकन वाले ब्लाउज की खास बात है कि ये ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देते हैं। डेली वियर के लिए सिंपल ब्लाउज सिलवाने से अच्छा है कि आप लटकन वाले ट्रेंडी पैटर्न स्टिच कराएं। यहां हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी लटकन वाले ब्लाउज डिजाइन के ऑप्शन ले कर आए हैं, जो आपके ओवरऑल लुक में एक्सट्रा चार्म एड कर देंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/9ब्लाउज की बैक पर आप कुछ इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। लटकन लगाकर ये काफी ज्यादा फैंसी लगता है। अगर आपको डीप नेक या बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद है, तो ये आपके लिए परफेक्ट है। डेली वियर के लिए भी सिंपल ब्लाउज स्टिच कराने से बढ़िया ये पैटर्न बनवा सकती हैं।

3/9बैक के लिए थोड़ा मॉडर्न और सोबर डिजाइन खोज रही हैं, तो आजकल ट्रेंड में बने हुए ये कट वर्क डिजाइन ट्राई करें। आपकी डेली वियर वाली कॉटन की साड़ियों के साथ ये काफी बढ़िया लगने वाले हैं। इनमें आप कलरफुल लेस लगवा सकती हैं, लुक और भी खास लगेगा।

4/9इस तरह के फैंसी कट वर्क वाला डिजाइन देखने में काफी फैंसी लगेगा। अपनी स्पेशल साड़ियों के साथ आप ऐसा पैटर्न स्टिच करा सकती हैं। इस पैटर्न की खासियत ये है कि आपका ब्लाउज सिंपल हो या फिर एंब्रॉयडरी वाला, ये डिजाइन उसके लुक को एन्हांस कर देता है।

5/9आप डोरी लटकन वाला ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये पैटर्न काफी ज्यादा फैंसी लगता है। खासतौर से पार्टी वियर साड़ी में ग्लैम टच एड करना है, तो ये बैकलेस डोरी लटकन डिजाइन आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

6/9बैकलेस पैटर्न में ही आप कुछ इस तरह का डायमंड शेप ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में लटकन काफी ज्यादा फैंसी लगती है। ये पैटर्न भी आपके पार्टी वियर और डेली वियर ब्लाउज के लिए एकदम परफेक्ट है।

7/9बैक पर डोरी वाला ये डिजाइन काफी ज्यादा मॉडर्न और यूनिक है। अपने सिंपल ब्लाउज को डिजाइनर लुक देने का ये तरीका सबसे बढ़िया है। इसमें आप हैंडमेड या डिजाइनर लटकन लगवा सकती हैं, बहुत ही फैंसी लुक आता है।

8/9डेली वियर के लिए ज्यादा डीप ब्लाउज नहीं स्टिच कराना चाहतीं तो ये वाला पैटर्न भी ट्राई कर सकती हैं। लटकन वाला ये डिजाइन बहुत ही फैंसी और अट्रैक्टिव लुक देगा। सिंपल कॉटन ब्लाउज के साथ ऐसे ब्लाउज डिजाइन बढ़िया लगते हैं।

9/9ये बैकलेस डोरी लटकन डिजाइन भी ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न लुक देने का परफेक्ट तरीका है। आजकल ऐसे डिजाइन काफी ट्रेंड में बने हुए हैं और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।
