Twisha Sharma's Wedding Album: चेहरे पर हंसी, आंखों में चमक, एक्ट्रेस त्विशा शर्मा की वेडिंग फोटोज हो रहीं वायरल

Twisha Sharma Wedding Photos Viral: मिस पुणे रह चुकी मॉडल त्विशा शर्मा की मौत लोगों को झकझोर रही। शादी के मात्र 5 महीने बाद हुई मौत में हत्या का आरोप ससुराल वालों पर है। वहीं सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज वायरल हो रहे, जिसमे वो काफी खुश नजर आ रही।

AparajitaMay 23, 2026 10:44 am IST
1/7

त्विशा शर्मा डेथ केस

हंसती-खिलखिलाती लड़की का दुखद अंत सुनने वालों को झकझोर दे रहा है। भोपाल शहर का ये हाई प्रोफाइल केस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बात कर रहे हैं एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी त्विशा शर्मा की, जिसकी मौत शादी के 5 महीने बाद ही हो गई और हत्या का आरोप ससुराल वालों पर है। इस बीच त्विशा शर्मा का वेडिंग वीडियोज वायरल हो रहा है। जिसमे वो काफी खुशनुमा दुल्हन के रूप में नजर आ रही है।

2/7

वायरल हो रहा वेडिंगवीडियो

शादी के पहले हो रहे संगीत सेरेमनी में होने वाले पति के साथ डांस से लेकर मस्ती का वीडियो भी सामने आया है।

3/7

त्विशा के शादी की फोटोज

वहीं हल्दी के फंक्शन में बड़ी सी नथ और झुमके के साथ हल्के हरे रंग के कपड़ों में तैयार त्विशा को देखकर पता चल रहा कि वो शादी से कितनी खुश है।

4/7

शादी के वीडियोज

शादी के इन वीडियोज में फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ मस्ती कर रहीं है और अब ये सारे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

5/7

त्विशा शर्मा मौत मामला

त्विशा की अचानक हुई मौत से घर वाले काफी सदमे में हैं और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे। बता दें ट्विशा ने 2009 से 2012 के बीच मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसी दौरान उन्होंने मिस पुणे ब्यूटी पेजेंट का खिताब भी जीता।

6/7

त्विशा शर्मा वेडिंग फोटो

परिवारवालों के मुताबिक त्विशा की मुलाकात समर्थ से मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए हुई थी। साल 2024 से लेकर 2025 तक रिलेशनशिप के बाद दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई। वेडिंग कितनी ग्रैंड थी इसका अंदाजा वायरल हो रहे वीडियोज को देखकर पता चल रहा है।

7/7

त्विशा शर्मा 

लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में रेडी त्विशा फेरे और सिंदूर के समय बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में रेडी है और काफी खुश दिख रही। त्विशा को मिस पुणे का खिताब जीतने के बाद विज्ञापन और फिल्मों में काम करने के भी मौके मिलने लगे। उनकी चर्चित फिल्म में मुग्गुरू मोनागल्लू का नाम सामने आया है. इसके अलावा वह साल 2018 में जरा संभल के नाम की शॉर्ट फिल्म में भी नजर आई थी।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलTwisha Sharma's Wedding Album: चेहरे पर हंसी, आंखों में चमक, एक्ट्रेस त्विशा शर्मा की वेडिंग फोटोज हो रहीं वायरल